Mukhymantri Uchch Shiksha Chhatravritti Yojana सरकार की छात्रवृत्ति योजना बच्चों को मिलेगी 10000 रु. छात्रवृत्ति अभी करें ऑनलाइन अप्लाई

राजस्थान में शिक्षा को बढ़ावा देने एंव अल्प आय वर्ग के बच्चों को सहायता प्रदान करने हेतु सरकार ने Mukhymantri Uchch Shiksha Chhatravritti Yojana (मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना) का शुभारम्भ किया है| सरकार द्वारा राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की उच्च माध्यमिक परीक्षा की वरीयता सूची में प्रथम एक लाख ऐसे छात्र-छात्राओं को जिनके परिवार की वार्षिक आय ढाई लाख रुपए तक है|

तथा जिन्होंने अन्य किसी छात्रवृत्ति या प्रोत्साहन राशि योजना का लाभ नहीं लिया है को 500 रु. प्रतिमाह (5000 रु. वार्षिक) तथा प्रतिभावान दिव्यांग विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने के लिए 1000 रु. प्रतिमाह  (10000 रु. वार्षिक) दोनों तरह की प्रोत्साहन राशि एक शैक्षणिक वर्ष में केवल 10 माह की अवधि तक ही भुगतान किए जाने की घोषणा की गई है| इस लेख में मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना क्या है कौन कौन पात्र है कितनी छात्रवृत्ति मिलती है ऑनलाइन अप्लाई कैसे व कब तक करें क्या डॉक्यूमेंट लगगें डिटेल में जानेंगे सारी जानकारी|

Mukhymantri Uchch Shiksha Chhatravritti Yojana Kya Hai

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की उच्च माध्यमिक परीक्षा की वरीयता सूची में प्रथम एक लाख ऐसे छात्र-छात्राओं को जिनके परिवार की वार्षिक आय ढाई लाख रुपए तक है| को 500 रु. प्रतिमाह अधिकतम 5000 रु. वार्षिक तथा प्रतिभावान दिव्यांग विद्यार्थियों को 1000 रु. प्रतिमाह अधिकतम 10000 रु. वार्षिक प्रोत्साहन राशि दी जाती है| ये योजना अल्प आय वर्ग के बच्चों में शिक्षा का स्तर बढ़ाने एंव सहायता प्रदान के उद्देश्य से आरम्भ की गयी|

Mukhymantri Uchch Shiksha Chhatravritti Yojana
मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना

Mukhymantri Uchch Shiksha Chhatravritti Yojana के लाभ

  • राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की उच्च माध्यमिक परीक्षा में परीक्षा सूची में अल्प आय परिवारों के पात्र छात्र-छात्राओं को ₹500 प्रतिमाह व दिव्यांग पात्र विद्यार्थियों को 1000 रु. प्रतिमाह दिया जायेगा|
  • ये प्रोत्साहन राशि 1 शैक्षणिक वर्ष में 10 माह से अधिक देय नहीं होगी यानी की सामान्य पात्र बच्चे को अधिकतम 5000 रु. वार्षिक व दिव्यांग पात्र बच्चे को 10000 रु. वार्षिक भुगतान किया जाएगा|
  • इस योजना के अंतर्गत उच्च शिक्षण संस्थान में अध्यनरत नियमित छात्र-छात्राओं को अधिकतम 5 वर्ष तक ही लाभ प्रदान किया जाएगा|
  • यदि विद्यार्थी द्वारा 5 वर्ष से पूर्व ही अध्ययन छोड़ दिया जाता है तो यह लाभ पूर्व वर्षों तक ही मान्य होगा|

Mukhymantri Uchch Shiksha Chhatravritti Yojana पात्रता

  • ऐसे बच्चे जिन्होंने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर से 12वीं की परीक्षा 60% अंकों से उत्तीर्ण की हो| तथा जिनका बोर्ड की वरीयता सूची में प्रथम एक लाख बच्चों में में नाम हो|
  • जिनके माता-पिता या अभिभावक की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए या कम हो|
  • जो राजस्थान के किसी राजकीय अथवा मान्यता प्राप्त निजी उच्च या तकनीकी संस्थान में नियमित रूप से अध्यनरत हो|
  • राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए|
  • बच्चे को भारत या राज्य सरकार के किसी अन्य छात्रवृत्ति योजना या अन्य किसी योजना के अंतर्गत लाभ नहीं मिल रहा है|

Mukhymantri Uchch Shiksha Chhatravritti Yojana दस्तावेज

  • विद्यार्थी के बैंक खाते की स्वप्रमाणित प्रतिलिपि|
  • जन आधार कार्ड के बिना ऑनलाइन अप्लाई नहीं किया जा सकता इसलिए जन आधार कार्ड अनिवार्य है|
  • बच्चे का आधार कार्ड|
  • मूल निवास प्रमाण पत्र|
  • जाति प्रमाण पत्र|
  • दो फोटो|
  • अन्य किसी योजना का लाभ नहीं ले रहा है का शपथ पत्र|
  • माता-पिता या अभिभावक का आय प्रमाण पत्र|
  • दिव्यांग विद्यार्थी की स्थिति में अधिकृत मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी 40% दिव्यांगता के प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित छाया प्रति|
  • पिछले वर्ष की अंकतालिका|
मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना

Mukhymantri Uchch Shiksha Chhatravritti Yojana Last Date

पात्र बच्चों को लास्ट डेट का इंतजार किये बिना समय रहते ही ऑनलाइन आवेदन कर देना चाहिए| राजस्थान सरकार की  मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना के लिए दिनांक 20-09-2024 से 20-11-2024 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता था परन्तु सरकार द्वारा बच्चों के हित में अब इस योजना की लास्ट डेट 31-12-2024 कर दी है| पात्र बच्चों को आज ही ऑनलाइन आवेदन कर देना चाहिए| ज्यादा जानकारी के लिए अपने अध्ययनरत संस्थान या ऑफिसियल वेबसाइट https://hte.rajasthan.gov.in/ का निरीक्षण जरुर करना चाहिए|

Mukhymantri Uchch Shiksha Chhatravritti Yojana Apply Online

  • योग्य एवं पात्र बच्चों को विभाग की वेबसाइट https://hte.rajasthan.gov.in/ या स्वयं की एसएसओ आईडी https://sso.rajasthan.gov.in/signin से लॉगिन कर ऑनलाइन आवेदन करना चाहिए|
  • अध्यनरत शिक्षण संस्थान द्वारा भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है|
  • ऑनलाइन आवेदन करने की कोई फीस नहीं रखी गई है|
  • पात्रता की समस्त शर्तों को पूरा करने वाले विद्यार्थी ही ऑनलाइन आवेदन करें|
Mukhymantri Uchch Shiksha Chhatravritti Yojana

Mukhymantri Uchch Shiksha Chhatravritti Yojana  Process

  • अध्यनरत शिक्षण संस्थान द्वारा प्राप्त ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन की जांच एवं मूल दस्तावेजों से मिलान कर जिला नोडल अधिकारी को आवेदन ऑनलाइन फॉरवर्ड किया जायेगा|
  • सम्बन्धित जिला नोडल अधिकारी द्वारा प्राप्त आवेदनों की जाँच एंव टिप्पणी अनुशंषा कर कॉलेज उच्च शिक्षा विभाग राजस्थान जयपुर को ऑनलाइन फॉरवर्ड किया जायेगा|
  • आयुक्तालय कॉलेज उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आवेदनों की जाँच कर छात्रवृत्ति की स्वीकृति जारी कर प्रोत्साहन राशि बच्चे के बैंक खाते में ट्रान्सफर कर दी जाती है|

Mukhymantri Uchch Shiksha Chhatravritti Yojana Official Website

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने या किसी भी तरह की जानकारी के लिए बच्चों या अभिभावक को अध्ययनरत शिक्षण संस्थान में या फिर विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट का निरीक्षण करना चाहिए| ऑनलाइन आवेदन भी ऑफिसियल वेबसाइट  या फिर स्वयं की SSO ID को लॉग इन कर अपडेट करते हुए आवेदन करना चाहिए|

How To Apply  Mukhymantri Uchch Shiksha Chhatravritti Yojana & Update SSO ID

Mukhymantri Uchch Shiksha Chhatravritti Yojana (मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना) का ऑनलाइन आवेदन SSO ID से किया जायेया| इसलिए सबसे पहले अपनी SSO ID प्रोफाइल को अपडेट कर लेना चाहिए| यदि आप प्रोफाइल अपडेट नहीं करते है तो आपको प्रॉब्लम का सामना करना पड़ सकता है| इसलिए SSO id प्रोफाइल को अपडेट कैसे करनी है नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक कर पीडीएफ डाउनलोड कर आसानी से अपडेट कर सकते है|

How To Apply  Mukhymantri Uchch Shiksha Chhatravritti Yojana & Update SSO ID Pdf Download

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना

योजना का नाम मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना
लाभान्वित लक्ष्य 1 लाख बच्चे
वित्तपोषित राज्य सरकार
Apply Online 20-09-2024
Apply Online Last Date 20-11-2024
Apply Online Extended Date 31-12-2024
Official Website https://hte.rajasthan.gov.in/
Online Apply Click Here
Download Guidelines Mukhymantri Uchch Shiksha Chhatravritti Yojana PDF Download
Pdf Download Apply Online Extended Date Pdf Download
Helpline Number Mukhymantri Uchch Shiksha Chhatravritti Yojana helpline Number
How To Apply How To Apply Online Mukhymantri Uchch Shiksha Chhatravritti Yojana

Read About…………………..

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version