Rajasthan Safai Karmchari Salary, Grade Pay, Basic Pay, Allowance

Rajasthan Safai Karmchari Salary : राजस्थान सरकार स्वायत शासन विभाग जयपुर द्वारा सफाई कर्मचारी के पदों पर सरकारी नौकरी (Govt Job) के आवेदन निकाले जाते हैं| हाल ही में राजस्थान सरकार द्वारा 23,820 पदों पर सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) के आवेदन मांगे गए हैं| इस लेख में हम जानेगे Rajasthan Safai Karmchari Salary, ग्रेड पे, बेसिक सैलरी, नेट सैलरी व अन्य वेतन भत्ते आदि के बारे में डिटेल में सारी जानकारी|

Rajasthan Safai Karmchari Salary
Rajasthan Safai Karmchari Salary

Rajasthan Safai Karmchari नियुक्ति

राजस्थान में सफाई कर्मचारी की भर्ती स्वायत शासन विभाग द्वारा की जाती है| राजस्थान में सफाई कर्मचारी की नियुक्ति किसी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू के आधार पर नहीं होती| क्योंकि सफाई कर्मचारी के लिए कोई भी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन नहीं रखी गई है| सफाई कर्मचारी का चयन लॉटरी बेसिस पर किया जाता है जो की सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा विकसित किए गए सॉफ्टवेयर के माध्यम से ऑनलाइन होती है|

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- Rajasthan Safai Karmchari Bharti (राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती)

Rajasthan Safai Karmchari Salary

Rajasthan Safai Karmchari Salary : सफाई कर्मचारी के पद पर चयनित होने वाले अभ्यर्थी को सातवें वेतन आयोग के अनुसार ग्रेड पे 1700 पे लेवल 1 के अंतर्गत 17,700 रु. की बेसिक सैलरी मिलती है| वर्ष 2024 के अनुसार 53% महंगाई भत्ता और 10% हाउस रेंट अलाउंस भी मिलता है| इसके अलावा सफाई कर्मचारी को वर्दी अलाउंस व अन्य छोटे-बड़े अलाउंस भी मिलते है| जानते हैं डिटेल में राजस्थान सफाई कर्मचारी को मिलने वाले सैलरी व वेतन भत्ते|

Rajasthan Safai Karmchari Salary
Earnings Deduction
Grade Pay 1700 NPS 1770
Pay Level 1 SI 700
Basic Salary 17,700 RGHS 220
DA 9,381
HRA 1,770
Rajasthan Safai Karmchari Salary Gross Salary 28,851  Deduction 2,690
Rajasthan Safai Karmchari Salary = 28,851-2,690 = 26,161

Rajasthan Safai Karmchari Grade Pay

किसी भी देश या राज्य में सरकारी कर्मचारियों का वेतन निश्चित करने के लिए प्रति 10 वर्ष में एक वेतन आयोग का गठन किया जाता है| जिसमें महंगाई का आकलन कर ग्रेड पे, पे लेवल और बेसिक सैलरी को निश्चित किया जाता है ताकि किसी तरह का मतभेद नहीं हो| वर्तमान में राज्य सरकार में नियुक्त कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार सैलरी मिल रही है| राजस्थान सफाई कर्मचारी को प्रथम नियुक्ति के उपरांत सातवें वेतन आयोग के अनुसार ग्रेड पे 1700 के अंतर्गत 17,700 की बेसिक सैलरी मिलती है|

Rajasthan Safai Karmchari Basic Salary

Rajasthan Safai Karmchari Salary : प्रत्येक गवर्नमेंट एम्पलाई की एक बेसिक सैलरी निश्चित होती है सभी प्रकार के वेतन भत्ते जैसे महंगाई भत्ता, हाउस रेंट अलाउंस व इंक्रीमेंट और कटौतियों की गणना बेसिक सैलरी पर ही की जाती है|भविष्य निधि व RGHS की कटौती भी बेसिक सैलरी पर ही की जाती है|  प्रतिवर्ष 1 जुलाई को इंक्रीमेंट लगने से बेसिक सैलरी में लगभग 3% की बढ़ोतरी होती है|

Rajasthan Safai Karmchari Salary

Rajasthan Safai Karmchari Allowance

राजस्थान सफाई कर्मचारी को सरकार द्वारा दिए जाने वाले महंगाई भत्ता, हाउस रेट अलाउंस मिलता है इसके अलावा वर्दी अलाउंस और हार्ड ड्यूटी एलाउंस भी मिलता है| दीपावली जैसे बड़े त्यौहार पर ₹7000 बोनस मिलता है| फ्री मेडिकल सुविधा मिलती है| 1 साल की सर्विस में 15 दिन का आकस्मिक अवकाश और 30 दिन का उपार्जित अवकाश भी मिलता है 30 दिन के उपार्जित अवकाश में से 15 दिन का अवकाश लिया जा सकता है या जमा किया जा सकता है जो आपके रिटायरमेंट पर पैसा मिल जाता है और 1 वर्ष में 15 दिन का नगद भुगतान भी लिया जा सकता है|

Rajasthan Safai Karmchari Promotion

अब बात करें राजस्थान सफाई कर्मचारी के प्रमोशन की तो बहुत ज्यादा चांस प्रमोशन के होते नहीं है केवल न के बराबर ही प्रमोशन होते हैं| सफाई कर्मचारी के पद पर लगभग आपको सर्विस करते 20 साल हो जाते हैं और आपका व्यवहार, कार्य तथा सारे सरकारी रिकॉर्ड अच्छे होते हैं तो ही आपका प्रमोशन हो सकता है| कुछ सफाई कर्मचारियों के ऊपर एक जमादार को नियुक्त किया जाता है|

यानी की सफाई कर्मचारी के प्रमोशन से आप जमादार बनते हैं जमादार को सफाई का कार्य नहीं करना पड़ता केवल वह अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को निर्देशित करता है और उनसे कार्य करवाता है| यदि कोई सफाई कर्मचारी कार्य नही करता है या जमादार के आज्ञा का पालन नहीं करता है तो जमादार सम्बन्धित नगर निकाय के अधिकारी को रिपोर्ट करता है| तथा सफाई कर्मचारियों के बीच होने वाले झगड़ों का निस्तारण भी जमादार ही करवाता है|

Rajasthan Safai Karmchari Salary में प्रतिवर्ष वृद्धि

सफाई कर्मचारी को ग्रेड पे 1700 के अंतर्गत 17,700 रु. की सैलरी मिलती है| वेतन भत्ते और कटौती करने के बाद में लगभग शुरूआती सैलरी 26000 के करीब मिल जाती है| वर्तमान में 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता और 10 प्रतिशत हाउस रेंट अलाउंस मिल रहा है| सरकार द्वारा प्रतिवर्ष 1 जुलाई को इन्क्रीमेंट लगने से बेसिक सैलरी में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी होती है| तथा 1 जनवरी व 1 जुलाई को महंगाई भत्ते में भी लगभग 3-4 प्रतिशत की बढ़ोतरी होती है| इस तरह से प्रतिवर्ष 2 से 3 हजार रु. सैलरी बढकर मिलती है|

Rajasthan Safai Karmchari राजकीय अवकाश

राजस्थान में सफाई कर्मचारी को अच्छी खासी सैलरी, वेतन भत्ते, इन्क्रीमेंट और प्रमोशन मिलते है| इसी के साथ कई बच्चों के मन में राजकीय अवकाश यानि की सफाई कर्मचारी को मिलने वाली छुटी को लेकर प्रशन उठते रहते है| आपको बता दें की राजस्थान में सफाई कर्मचारी को सुबह सुहब कार्य करना होता है उसके बाद में पुरे दिन कोई काम नहीं होता है| सुबह सुबह झाड़ू और साफ सफाई का काम कम्पलीट होने के बाद में उनकी ड्यूटी खत्म हो जाती है| इसके अलावा सफाई कर्मचारी को सन्डे को अवकाश मिलता है| राजस्थान में सफाई कर्मचारी को 15 दिन का आकस्मिक अवकाश यानि की CL मिलती है|

जिनको हम एक साथ 5 से अधिक नहीं ले सकते है| प्रत्येक वर्ष में जनवरी और जुलाई माह में 15 -15 PL (Privilege Leave) उपार्जित अवकाश मिलता है| 15 उपार्जित अवकाश का एक वर्ष में नकद भुगतान लिया जा सकता है| और शेष रही 15 का या तो अवकाश लिया जा सकता है या फिर कर्मचारी के खाते में जमा हो जाती है| जमा उपार्जित अवकाश का सेवानिवृति पर नकद भुगतान मिलता है| जो काफी बड़ी रकम हो जाती है| या फिर आप कुल 30 का भी अवकाश ले सकते है| इसके अलावा महिला स्टाफ को 730 दिन का मात्रत्व अवकाश एंव पुरुष को 15 दिन का पितृत्व अवकाश भी मिलता है|

Read About…………….

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version