राजस्थान में विधवा और परित्यक्ता महिला को संबल और आर्थिक सहयोग प्रदान करने के लिए राजस्थान सरकार ने अपनी बजट घोषणा में विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना (Mukhyamantri BED Sambal Yojana) की घोषणा की| ताकि विधवा और परित्यक्ता महिला फीस के अभाव में B.Ed करने से वंचित न रहे| मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना ((Mukhyamantri BED Sambal Yojana)) का लाभ लेकर स्वयं का शिक्षा के क्षेत्र में विकास कर सके और स्वयं को समाज में साबित कर सके| विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा देय फीस का पुनर्भरण किया जाकर संबल प्रदान किया जाता है|
Mukhyamantri BED Sambal Yojana उद्देश्य
विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना (Mukhyamantri BED Sambal Yojana) का मुख्य उद्देश्य यह है कि राजस्थान की मूल निवासी ऐसी महिलाएं जो विधवा या परित्यक्ता है तथा राज्य सरकार के किसी B.Ed प्रशिक्षण संस्थान से B.Ed कोर्स करना चाहती है| तो ऐसी महिलाओं को आर्थिक सहयोग देने के लिए राज्य सरकार द्वारा इस पाठ्यक्रम हेतु फीस का पुनर्भरण किया जायेगा ताकि महिला अपनी विपरीत परिस्थिति में भी अपने अध्ययन को सुचारू रख सके| और स्वयं का शैक्षणिक विकास कर सके|

Mukhyamantri BED Sambal Yojana की पात्रता
मुख्यमंत्री बी.एड. संबल योजना का लाभ केवल उन्ही विधवा या परित्यक्ता महिला को मिलेगा जिन्होंने-
- राज्य में स्थित बी.एड प्रशिक्षण संस्थान में प्रवेश लेकर अध्ययनरत छात्राध्यापिका इस योजना के लिए पात्र होगी|
- जिन विधवा एवं परित्यक्ता महिलाओं ने पूर्व वर्षों में बी.एड की योग्यता अर्जित कर ली वे इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र नहीं होगी|
- विधवा महिला होने की स्थिति में पति का मृत्यु प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित प्रति उपलब्ध करवानी होगी|
- परित्यक्ता महिला होने की स्थिति में सक्षम न्यायालय या काजी द्वारा जारी तलाकनामे की प्रमाणित प्रतिलिपि या डिक्री आवश्यक रूप से उपलब्ध करवानी होगी|
- समझौते के आधार पर किए गए तलाक मान्य नहीं होंगे|
- यदि सक्षम काजी के द्वारा तलाकनामा करवाया गया है तो समाज के दो प्रतिष्ठित व्यक्तियों के द्वारा स्टांप पेपर पर तलाक को प्रमाणित करने का प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा जो नोटेरी से प्रमाणित होना चाहिए|
- दोनों ही प्रकार के प्रकरण में नॉन ज्यूडिशियल स्टाम्प पर नोटरी द्वारा प्रमाणित शपथ पत्र प्रस्तुत किया जाए जिसमें_
- छात्राध्यापिका का नाम|
- विधवा या तलाकशुदा होने की स्थिति में पति का नाम|
- स्वयं के एवं पति दोनों के नाम के अलावा पिता का नाम|
- विधवा होने की स्थिति में पति के निधन की दिनांक|
- परित्यक्ता होने की स्थिति में सक्षम न्यायालय या अधिकृत काजी द्वारा जारी तलाकनामा में डिक्री की दिनांक भी अंकित करें|
- दोनों ही स्थिति में पुनर्विवाह नहीं किए जाने का स्पष्ट उल्लेख होना चाहिए|
Mukhyamantri BED Sambal Yojana दस्तावेज
- आधार कार्ड|
- जन आधार कार्ड|
- अध्यनरत संस्था में जमा फीस की प्रति|
- बचत बैंक खाते की स्वयं द्वारा प्रमाणित प्रति|
- परित्यक्ता की स्थिति में तलाक सम्बन्धी सभी साक्ष्य|
- विधवा की स्थिति में पति के सभी साक्ष्य|
- मूल निवास प्रमाण पत्र|
- जाति प्रमाण पत्र|
- पुनर्विवाह नहीं करने नॉन ज्यूडिशियल स्टांप पर शपथ पत्र|
- तलाक़नामे को प्रमाणित करने का नॉन ज्यूडिशियल स्टांप पर दो प्रतिष्ठित व्यक्तियों का नोटेरी द्वारा प्रमाणित शपथ पत्र|
Mukhyamantri BED Sambal Yojana Apply Online
- छात्राध्यापिका ऑनलाइन विभागीय वेबसाइट https://hte.rajasthan.gov.in/ या स्वयं की एसएसओ आईडी https://sso.rajasthan.gov.in/ से विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना (Mukhyamantri BED Sambal Yojana) के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकती है|
- संबंधित प्रशिक्षण संस्थान के प्रधान द्वारा छात्राध्यापिका से समस्त दस्तावेज प्राप्त कर भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है या फिर छात्राध्यापिका द्वारा समस्त दस्तावेज प्रस्तुत कर संस्था प्रधान से ऑनलाइन आवेदन करने का निवेदन किया जा सकता है|
- प्रशिक्षण संस्थान के प्रधान द्वारा प्राप्त ऑनलाइन आवेदन व ऑफलाइन दस्तावेजों की जाँच कर अभिप्रमाणित कर संबंधित जिला नोडल अधिकारी को ऑनलाइन फॉरवर्ड किया जाएगा|
- जिला नोडल अधिकारी प्राप्त आवेदनों की जांच एवं अभिप्रमाणित कर अपनी अनुशंषा एंव टिप्पणी सहित आयुक्त कॉलेज शिक्षा विभाग राजस्थान जयपुर को ऑनलाइन फॉरवर्ड करेंगे|
Mukhyamantri BED Sambal Yojana Last Date
विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना (Mukhyamantri BED Sambal Yojana) के लिए दिनांक से 20-09-2024 से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है राज्य सरकार ने महिलाओं को मौका देते हुए ऑनलाइन आवेदन के लिए 31-12-2024 लास्ट डेट निश्चित कर दी है| पात्र महिलाएं विभागीय वेबसाइट या स्वयं की SSO ID से लॉग इन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकती है| या सम्बन्धित शैक्षणिक संस्थान द्वारा ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है|
Mukhyamantri BED Sambal Yojana दिशा निर्देश
- पात्र छात्राध्यापिका के ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने में शैक्षणिक संस्थान द्वारा उनकी मदद की जाएगी|
- छात्राध्यापिका की 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य होगी यदि उपस्थिति पूरी नहीं होती है या छात्राध्यापिका कॉलेज छोड़ देती है तो इसकी सुचना तुरंत आयुक्तालय को प्रषित की जाएगी|
- यदि छात्राध्यापिका ने किसी अन्य योजना का लाभ लिया है तो इस योजना के लिए योग्य नहीं होगी|
- जिला नोडल अधिकारी को आवेदन ऑनलाइन फॉरवर्ड करने की जिम्मेदारी सम्बंधित संस्थान और छात्राध्यापिका की होगी|
- ऑनलाइन आवेदन के दिशा निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर ही आवेदन करना चाहिए यदि किसी कारण से आवेदन निरस्त होता है तो छात्राध्यापिका स्वयं उत्तरदायी होगी|
- जिन विधवा एंव परित्यक्ता महिलाओ ने पूर्व वर्षों में बी.एड. की योग्यता अर्जित कर ली है वे इस योजना की पात्र नहीं होगी|
- यदि कोई महिला ने बी.एड प्रथम वर्ष उत्तीर्ण कर लिया है और अब वह विधवा या परित्यक्ता की श्रेणी में है तो वह द्वितीय वर्ष के पाठ्यक्रम में इस योजना के लिए पात्र होगी|
Mukhyamantri BED Sambal Yojana 2024
योजना का नाम | विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना |
वित्तपोषित | राजस्थान सरकार |
पात्रता | केवल विधवा या परित्यक्ता |
शैक्षणिक पाठ्यक्रम | B.ED (बी.एड.) |
Official Website | https://hte.rajasthan.gov.in/ |
Online Apply | Click Here |
Guidelines Download | Mukhyamantri BED Sambal Yojana Pdf Download |
Helpline Number | Mukhyamantri BED Sambal Yojan Helpline Number |
Apply Online | 20-09-2024 |
Apply Online Last Date | 31-12-2024 |
Extend Date To Apply Online | Download Pdf |
How to Apply Online Guideline | How to Apply Online Mukhyamantri BED Sambal Yojana Pdf Download |
Mukhyamantri BED Sambal Yojana Helpline Number
किसी भी छात्राध्यापिका या संस्थान को मुख्यमंत्री B.Ed संबल योजना के आवेदन संबंधी या दस्तावेज संबंधी या कोई अन्य समस्या आती है तो आयुक्तालय शिक्षा विभाग राजस्थान जयपुर द्वारा प्राचार्य महाविद्यालय को अपने जिले के समस्त निजी और सरकारी महाविद्यालय के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त कर उनके हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है जिससे संपर्क कर समस्या का समाधान कर सकते हैं| तथा इस योजना से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं|
Click Here To Download “Mukhyamantri BED Sambal Yojan Helpline Number“
Read About………………….