Patwari Salary in Haryana : हर महीने ₹ 50000 In Hand Salary, वेतन भत्ते, प्रमोशन, जॉब प्रोफाइल

Patwari Salary in Haryana : पटवारी जो एक की प्रसिद्ध और समान्नित सरकारी नौकरी है पटवारी की किस्से आपने अपने बड़े बुजुर्गों से सुने होगें| पुराने जमाने में पटवारी का अपना एक अलग ही रुतबा और दबदबा होता था| आज भी पटवारी बनना हर किसी बेरोजगार युवा का सपना है| होना भी चाहिए हरियाणा सरकार अपने पटवारीयों को अच्छी खासी सैलरी, वेतन भत्ते, TA, DA, HRA, प्रमोशन, इन्क्रीमेंट और भी इसके अलावा अच्छी खासी सुख सुविधाएँ आपको देती है| इस लेख में हम Patwari Salary in Haryana के बारे में डिटेल में जानकारी हासिल करेंगे|

Patwari Salary in Haryana in 2025

Types of Patwari in Haryana

आज के इस लेख Patwari Salary in Haryana में यह भी जानना जरूरी है की हरियाणा सरकार में पटवारी कितने प्रकार के होते है| यह भी  बहुत ही इंट्रेस्टिंग पॉइंट है क्योंकि अलग अलग राज्यों में ये पद और इनके नाम पर परिवर्तन होता है हरियाणा में तीन तरह के पटवारी के पद होते है| 

  • लैंड पटवारी यानि की रेवेन्यु पटवारी
  • PWD पटवारी
  • कैनाल पटवारी 

Patwari Grade Pay in Haryana 7th Pay Commission

सातवें वेतन आयोग के अनुसार Haryana Patwari को ग्रेड पे 2400 की सैलरी मिलती है| आपको पता होगा की भारत में वर्तमान में सातवाँ वेतन आयोग चल रहा है| इस वेतन आयोग में ग्रेड पे में बेसिक सैलरी फिक्स की जाती है| सभी प्रकार की कैलकुलेशन भी बेसिक सैलरी पर ही की जाती है|

Patwari Basic Salary in Haryana Per Month

7th Pay Commission के अनुसार पटवारी को 25,500 रु. की बेसिक सैलरी मिलती है| इस बेसिक सैलरी पर मंहगाई भत्ता और मकान किराया भत्ता मिलता है| सभी प्रकार की कटौतियां भी बेसिक सैलरी पर ही की जाती है|

Haryana Patwari HRA, DA

हरियाणा पटवारी को बेसिक सैलरी के साथ साथ मंहगाई भत्ता और मकान किराया भत्ता भी मिलता है| हरियाणा सरकार द्वारा अपने पटवारियों को वर्तमान में 55 प्रतिशत मंहगाई भत्ता और 10 प्रतिशत सामान्य शहर में मकान किराया भत्ता दिया जाता है|

Patwari Salary in Haryana in Hand

महंगाई भत्ता (DA)और मकान किराया भत्ता (HRA) में बढ़ोतरी 

सरकारी तंत्र में बेसिक सैलरी, वेतन भत्तों और कटौतियों के आधार पर नेट सैलरी मिलती है| इन वेतन भत्तों में निरंतर  बढ़ोतरी भी होती रहती है| सरकार द्वारा बढ़ रही मंहगाई के आधार पर प्रतिवर्ष जनवरी और जुलाई में लगभग 3 प्रतिशत के आसपास मंहगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जाती है| इसी तरह से सरकार द्वारा लगभग 5 साल के अन्तराल में X, Y और Z सिटी में लगभग 1-2 प्रतिशत मकान किराया भत्ता भी बढ़ाया जाता है|

Patwari Salary in Haryana : हरियाणा पटवारी का 1 लाख  रु. सैलरी का सफर 

किसी भी सरकारी कर्मचारी की सैलरी उसके सर्विस अवधि पर भी निर्भर करता है| जैसे जैसे कर्मचारी की सर्विस अवधि और अनुभव बढ़ता जाता है कार्मिक की सैलरी में भी अच्छी खासी बढ़ोतरी होती रहती है इसका प्रमुख कारण है बेसिक सैलरी में इन्क्रीमेंट लगना और निरंतर वेतन भत्तों में बढ़ोतरी तथा 2-3 प्रमोशन| जब आपको हरियाणा पटवारी के पद पर सर्विस करते लगभग 20 वर्ष हो जाते है तो आपको सैलरी 1 लाख से ज्यादा हो जाती है|

Patwari Salary in Haryana : बेसिक सैलरी में बढ़ोतरी  प्रतिवर्ष 

जैसे आपको पता होगा की वर्तमान में हरियाणा सरकार अपने पटवारियों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार 25,500 रु. की बेसिक सैलरी दे रही है| इस बेसिक सैलरी पर सरकार द्वारा अपने पटवारियों को इन्क्रीमेंट दिया जाता है| ये इन्क्रीमेंट प्रतिवर्ष 1 जुलाई को दिया जाता है| 1 जुलाई को लगने वाला इन्क्रीमेंट बेसिक सैलरी का लगभग 3 प्रतिशत होता है| यानि की प्रतिवर्ष 1 जुलाई को आपकी बेसिक सैलरी में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो जाती है|

Patwari Salary in Haryana in 2025

हरियाणा में पटवारी को पे लेवल 4 में 2400 ग्रेड पे की सैलरी मिलती है जिसमें आपको 25,500 रु. की बेसिक सैलरी मिलती  है| वर्ष 2025 में Haryana Patwari को 55 प्रतिशत मंहगाई भत्ता और सामान्य शहर में 10 प्रतिशत मकान किराया भत्ता मिल रहा| इसके अलावा कुछ अन्य वेतन भत्ते और कटौतियां भी होती है जो इस प्रकार से है|

Patwari Salary In Haryana 
Item Total Deduction
Grade Pay Basic 25,500 25,500.00 NPS 2,550.00
HRA 25,500 × 10% 2,550.00 SI 1,650.00
DA 25,500 × 55% 14,025.00
Other Allowance 10,000.00    
Haryana Patwari Salary  52,075.00 Total Deduction 4,200.00
Patwari Salary in Haryana = 52,075.00 – 4,200.00 = 47,875

Patwari Salary in Haryana in Hand

हरियाणा सरकार द्वारा अपने पटवारियों को आकर्षक सैलरी और वेतन भत्ते दिए जाते है| प्रतिवर्ष हरियाणा सरकार द्वारा पटवारियों को दीपावली पर अच्छा खासा बोनस भी दिया जाता है| ऊपर दि गयी टेबल अनुसार 52,000 के लगभग आपकी ग्रॉस सैलरी बनती है जिसमें से कटौतियां होने के बाद में 48,000 के लगभग हरियाणा पटवारी को इन हैण्ड सैलरी मिल जाती है|

👉👉अपडेट रहने के लिए हमारे whatsapp channel को ज्वाइन करें|

Read More 🤗🤗:-

👉फ्रेशर से लेकर रिटायरमेंट तक की Junior Accountant Salary का खुलासा

👉BHEL Medical Consultant Part Time Job 2025-प्रतिदिन ₹ 3000 कमाने का शानदार मौका

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version