UDC Promotion In Rajasthan : कैसे होता है प्रमोशन, योग्यता, सैलरी, वर्क प्रोफाइल, नियम

जॉब चाहे सरकारी हो या प्राइवेट प्रमोशन (Promotion) होने की ख़ुशी अलग ही लेवल की होती है होनी भी चाहिए प्रमोशन से आपके पद और वर्क प्रोफाइल के साथ-साथ आपकी सैलरी में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिलता है| इस लेख में बात करेंगे UDC Promotion In Rajasthan के बारे में डिटेल में क्योंकि ये उन लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है जो या तो एलडीसी बनने का स्वप्न देख रहे है या फिर एलडीसी के पद पर सरकारी सेवा में है| 

UDC Promotion In Rajasthan

राजस्थान के कुछ ही विभागों में डायरेक्ट UDC की भर्ती निकाली जाती है| जबकि अधिकतर विभागों में आपकी पोस्टिंग LDC के पद पर होती है| लगभग 4-5 वर्षों की सेवा के बाद पद खाली होने पर सीनियरिटी के आधार पर व राजस्थान सेवा नियमों के अनुसार LDC से UDC के पद पर प्रमोशन होता है| 

LDC to UDC Promotion Rules in Rajasthan

UDC Promotion In Rajasthan : सरकारी सेवा में प्रमोशन के लिए राजस्थान सरकार द्वारा सेवा नियम निर्धारित किये गये है| उन नियमों के अनुसार प्रत्येक सरकारी सेवक को वार्षिक रूप से कार्य मुल्यांकन प्रतिवेदन अपने अधिकारी से लेकर उच्चतर अधिकारी तक को प्रस्तुत करना होता है|

UDC Promotion In Rajasthan
UDC Promotion In Rajasthan

कार्य मुल्यांकन परिवेदन प्रत्येक कर्मचारी का पुरे वर्ष के कार्य, अनुशासन, समयबद्धता, बुद्धिमद्धता का प्रमाण होता है| इसके अलावा कार्मिक की वर्ष 2002 के बाद 2 से ज्यादा संतान नहीं होने का प्रमाण पत्र, न बकाया प्रमाण पत्र, विभागीय जाँच न होने का प्रमाण पत्र देना होता है ये सभी दस्तावेज व योग्यता पूरी होने पर प्रमोशन हो जाता है 

UDC Promotion In Rajasthan योग्यता 

राजस्थान में जब आपकी नियुक्ति किसी विभाग में एलडीसी के पद पर होती है तो आपको 2 साल का प्रोबेशन पीरियड पूरा करना होता है| दो साल के प्रोबेशन पीरियड में आपको केवल फिक्स वेतन ही मिलता है, प्रमोशन भी नहीं मिलता है| यानि की जब आपका प्रोबेशन पीरियड पूरा हो जाता है तो आप प्रमोशन के योग्य हो जाते है| इसके बाद में आपको एलडीसी के पद पर 3 साल का सर्विस अनुभव अनिवार्य है|

UDC Promotion In Rajasthan  Process  

राजस्थान में UDC के प्रमोशन की बात करें तो जब आपकी नियुक्ति एलडीसी के पद पर होती है तो विभागाध्यक्ष द्वारा एक सीनियरिटी लिस्ट तैयार की जाती है| जैसे-जैसे पद खाली होते है और प्रमोशन की योग्यता पूरी होती है तो उच्च कार्यालय द्वारा नाम की लिस्ट जारी कर संतान प्रमाण पत्र, विभागीय जाँच प्रमाण पत्र, न बकाया प्रमाण पत्र व कार्य मल्यांकन प्रतिवेदन मांगे जाते है| सारे दस्तावेज सबमिट करवाने के बाद में विभागाध्यक्ष द्वारा प्रमोशन आदेश जारी कर दिए जाते है|

UDC Promotion In Rajasthan सैलरी में बढ़ोतरी 

राजस्थान में एलडीसी को 2400 ग्रेड पे की सैलरी मिलती है| पे लेवल 5 मिलता है जिसमें 20,800 रु. की बेसिक सैलरी मिलती है| 2 साल के प्रोबेशन पीरियड में एलडीसी को 14,600 रु. ही मिलते है| 2 साल के प्रोबेशन पीरियड के बाद में वेतन भत्ते मिलते है| जब आपका प्रमोशन UDC के पद पर हो जाता है तो सातवें वेतन आयोग के अनुसार पे लेवल 8 में 2800 ग्रेड पे की सैलरी मिलती है 2800 ग्रेड पे में 26,300 रु. की बेसिक सैलरी मिलती है| इसके अलावा 2025 में UDC को 55 प्रतिशत मंहगाई भत्ता और 10 प्रतिशत सामान्य शहर में मकान किराया भत्ता मिलता है|

UDC Promotion Chart In Rajasthan

UDC Promotion in Rajasthan
S.No. Post Name Grade Pay Pay Level
1. LDC 2400 L-5
2. UDC 2800 L-8
3. AAO 3600 L-10
4. AD.AO 4200 L-11
5. AO 4800 L-12
6. EO 6600 L-16

For More Updates Join Our Whatsapp Channel

Read About👉👉

👉👉Patwari Salary in Haryana : हर महीने ₹ 50000 In Hand Salary, वेतन भत्ते, प्रमोशन, जॉब प्रोफाइल

👉👉फ्रेशर से लेकर रिटायरमेंट तक की Junior Accountant Salary का खुलासा

Q. 1 क्या UDC का प्रमोशन एग्जाम देने से होता है?

नहीं UDC का प्रमोशन एग्जाम देने से नहीं होता है|

Q.2 UDC का ग्रेड पे कितना है?

✅ UDC का ग्रेड पे 2800 है|

Q.3 UDC की बेसिक सैलरी कितनी होती है?

✅ UDC की बेसिक सैलरी 26,300 रु. है|

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version