Anganwadi Worker Salary : आँगनबाड़ी में तीन तरह के पद होते हैं फर्स्ट महिला पर्यवेक्षक (Supervisor) जो कई आँगनबाड़ी केंद्रों की इंचार्ज होती है| महिला सुपरवाइजर के नीचे कई आँगनबाड़ी कार्यकर्ता और आँगनबाड़ी सहायिका कार्य करती है| दूसरा आँगनबाड़ी वर्कर यानि आँगनबाड़ी कार्यकर्ता तीसरा पद आँगनबाड़ी हेल्पर यानी आँगनबाड़ी सहायिका का होता है जिसे आशा सहयोगिनी भी कहा जा सकता है| एक आँगनबाड़ी की इंचार्ज आँगनबाड़ी कार्यकर्ता (Anganwadi worker) होती है| आज के इस लेख में हम जानेंगे Anganwadi Worker Salary ((आँगनबाड़ी कार्यकर्ता सैलरी)) कितनी होती है कौन-कौन से वेतन भत्ते मिलते है और सैलरी में बढ़ोतरी कितनी होती है| प्रमोशन कैसे होते है तथा क्या क्या कार्य करने होते है|

Anganwadi Worker Jobs (आँगनबाड़ी कार्यकर्ता कैसे बने)
Anganwadi worker salary : कई राज्यों में 10 वीं या 12 वीं में प्राप्त अंकों के अनुसार मेरिट बेस पर चयन किया जाता है जबकि कई राज्यों में इसके लिए सरकार द्वारा भर्ती निकाली जाती है| सरकारी भर्ती में चयनित होने के लिए आप 10 वीं पास होने चाहिए इसके अलावा आपकी उम्र 18 से 30 वर्ष होनी चाहिए| आँगनबाड़ी कार्यकर्ता (Anganwadi worker) फील्ड की जॉब है| इस जॉब में आपकी जान पहचान अच्छी हो जाती है तथा आपको समाज की पिछड़ी और अनपढ़ गरीब महिलाओं की सेवा करने का मौका मिलता है| हालाँकि कुछ समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है| फिर भी ओवरआल यह जॉब महिलाओं के लिए काफी अच्छी है|
Anganwadi Worker Job Profile (आँगनबाड़ी कार्यकर्ता जॉब प्रोफाइल)
- आँगनबाड़ी क्षेत्र में बच्चे कितने है|
- आँगनबाड़ी क्षेत्र में प्रेग्नेट महिला कितनी है|
- आँगनबाड़ी क्षेत्र में बच्चों का वजन नोट करना|
- आँगनबाड़ी क्षेत्र में बच्चों व महिलाओं को आयरन सिरप देना|
- आँगनबाड़ी क्षेत्र में बच्चों व महिलाओं को कैल्सियम आयरन देना|
- आँगनबाड़ी क्षेत्र जनसँख्या कितनी है|, बुजुर्ग कितने है, ऑपरेशन कितने हुए है|
- बच्चों के जन्म के बिच वर्ष अन्तराल कितना रखना है की जानकारी देना|
- आँगनबाड़ी क्षेत्र में सरकारी योजनाओं की पालना करना लोगों को जागरूक करना आदि|
- आँगनबाड़ी क्षेत्र पोलियो वैक्सीन देना|
- आँगनबाड़ी क्षेत्र का रिकॉर्ड मेंटेन करना|
- गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व व बाद में देखभाल करते है तथा उनके पोषण के लिए मार्गदर्शन करते है|
- 3 से 5 साल के बच्चों को स्कूल पूर्व शिक्षा प्रदान करते है|
- बच्चों को स्तनपान कराने के लिए स्वास्थ्य और पोषण की शिक्षा देना|
- परिवार नियोजन और बच्चे के विकास के बारे में शिक्षा देना|
Anganwadi worker salary (आँगनबाड़ी कार्यकर्ता सैलरी)
आँगनबाड़ी कार्यकर्ता की सैलरी (Anganwadi worker salary) 10000 रुपए होती है| हालांकि आँगनबाड़ी कार्यकर्ता (Anganwadi Worker) की सैलरी उसकी मेहनत, प्रयास और कार्य पर होती है| क्योंकि नसबंदी जैसे ऑपरेशन करवाने पर आँगनबाड़ी कार्यकर्ता को सरकार की तरफ से कमीशन मिलता है|
इसके अलावा बहुत सारी योजनाएं ऐसी होती है जिनमें महिलाओं, बच्चों का रजिस्ट्रेशन करने पर भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सरकार की तरफ से मानदेय यानी कि कमीशन मिलता है| इस तरह से एक आँगनबाड़ी कार्यकर्ता 15000 से ज्यादा भी सैलरी प्राप्त कर सकती है| इसके अलावा आपके द्वारा अच्छा कार्य करने पर आपको सम्मानित भी किया जाता है जिसमें आपको उपहार और कैश इनाम भी मिलता है|
Anganwadi Worker Promotion (आँगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रमोशन)
आँगनबाड़ी कार्यकर्ता (Anganwadi worker) का प्रमोशन होने से महिला पर्यवेक्षक (Supervisor) बनते है| राजस्थान में 13-02-2024 को ऐसी महिला कार्यकर्ता जिनको 10 वर्ष से अधिक समय हो गया है उनके लिए महिला पर्यवेक्षक के कुल 202 पदों पर भर्ती निकाली गयी थी| कुछ वर्ष पहले केवल 10 वर्ष के एक्सपीरियंस के बेस पर महिला पर्यवेक्षक के पद पर प्रमोशन कर दिया जाता था| महिला पर्यवेक्षक जो महिला एंव बाल विकास विभाग के अंतर्गत कार्य करती है महिला पर्यवेक्षक को सातवें वेतन आयोग के अनुसार एल-7 के तहत ग्रेड पे 2400 के अंतर्गत सैलरी मिलती है|
महिला पर्यवेक्षक सैलरी (Woman Supervisor Salary)
Anganwadi Worker Salary : महिला कार्यकर्ता से जब आपको प्रमोशन महिला पर्यवेक्षक के पद पर होता है तो आपको सातवें वेतन आयोग के अनुसार ग्रेड पे 2400 के तहत 22400 रु. बेसिक सैलरी मिलती है| इसके अलावा आपको 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता और 10 प्रतिशत हाउस रेंट अलाउंस मिलता है| इस तरह 11,872 रु. महंगाई भत्ता और 2240 रु. हाउस रेंट अलाउंस मिलाकर 36,512 रु. की ग्रॉस सैलरी बनती है|
SI और GPF की कटौती करने के बाद आपको लगभग 32,000 के लगभग नेट सैलरी मिलती है| प्रतिवर्ष 1 जुलाई को इन्क्रीमेंट लगने से बेसिक सैलरी बढती है तथा इसके अलावा जनवरी और जुलाई माह में महगाई भत्ता बढ़ने से भी सैलरी में काफी इजाफा होता है इस तरह से प्रतिवर्ष 2 से 3 हजार रु. सैलरी बढ़ जाती है|
Anganwadi Worker Job Problems
Anganwadi Worker Job का सकारात्मक पक्ष देखा है अब नकारात्मक पक्ष भी देखते है| आँगनबाड़ी कार्यकर्ता (Anganwadi worker) जो की फील्ड की जॉब है| क्योंकि आँगनबाड़ी कार्यकर्ता (Anganwadi worker) को तो घर घर जाकर सर्वे करना, महिलाओं की समस्याओं को सुनना उनका समाधान करना या फिर अपने अधिकारी को अवगत करवाना आदि होता है तो ऐसे में आँगनबाड़ी कार्यकर्ता को कभी कभी ऐसी महिलाओं से सामना हो जाता है जो झगड़ालू स्वभाव की है या फिर जो मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है तो महिला कार्यकर्ता का झगड़ा भी हो जाता है और गली गलोच भी सुनने को मिलती है|
इसी तरह कई तरह के आरोप भी लगते है महिला कार्यकर्ता को अपने टारगेट पुरे करने होते है परन्तु महिलाएं है की समझने को तैयार नहीं है क्योंकि ग्रामीण महिलाएं पढ़ी लिखी तो होती नहीं है उनसे अंगूठा लगवाना या सिग्नेचर करवाना कितना मुश्किल होता होगा ये तो महिला कार्यकर्ता ही जाने तो इस तरह की प्रॉब्लम महिला कार्यकर्ता को फील्ड में आती रहती है|
Anganwadi Worker वेतन भत्ते
Anganwadi Worker Salary : महिला कार्यकर्ता को किसी तरह के वेतन भत्ते नहीं मिलते है| यदि महिला कार्यकर्ता डायरेक्ट सीधी भर्ती एग्जाम के द्वारा नियुक्त हुयी है तो वेतन भत्ते जो एक सरकारी कर्मचारी को मिलते है Anganwadi Worker को भी मिलेंगे परन्तु आँगनबाड़ी कार्यकर्ता यदि संविदा पर या अस्थायी नियुक्त की गयी है तो केवल फिक्स मानदेय ही मिलेगा| और सरकार समय समय पर इनके मानदेय में बढ़ोतरी करती रहती है| महिला या पुरुषों की नसबंदी करवाने पर आँगनबाड़ी कार्यकर्ता को सरकार की तरफ से बोनस मिलता है| इसके अलावा अपने क्षेत्र में अच्छा कार्य करने पर सरकार द्वारा नकद इनाम देकर सम्मानित भी किया जाता है|
Read About………………………