AAO Salary : असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर यानि की AAO, आज के इस लेख में AAO को मिलने वाली सैलरी, प्रमोशन, वर्क प्रोफाइल, छुट्टियाँ, वेतन भत्ते, ऑफिस टाइम, वीक ऑफ और अन्य सभी प्रकार की जानकारी के बारे में डिटेल में चर्चा करेंगे|
AAO Full Form
AAO की फुल फॉर्म होती है Assistant Administrative Officer यानि की हिंदी में बात करें तो सहायक प्रशासनिक अधिकारी जो की एक मंत्रालयिक सर्विस है| AAO एक क्लर्क स्टाफ है जो की नॉन गेजटेड पोस्ट है|
AAO Salary Per Month
AAO Salary : राजस्थान में AAO को सातवें वेतन आयोग के अनुसार ग्रेड पे 3600, पे लेवल एल 10 के अनुसार 33,800 रु. की बेसिक सैलरी मिलती है| इसके अलावा AAO को 10 प्रतिशत मकान किराया भत्ता, 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता भी मिलता है| इस तरह से मिलाकर कुल कितनी सैलरी मिलती है AAO को जानते है डिटेल में सारी जानकारी|
| AAO Salary Per Month |
||||
| Item | Total | Deduction | ||
| Basic Pay | 33,800 | 33,800.00 | GPF | 2,100.00 |
| HRA | 33,800 × 10% = | 3,380.00 | SI | 2,200.00 |
| DA | 33,800 × 55% | 18,590.00 | RGHS | 440.00 |
| AAO Gross Salary | 55,770 | Total Deduction | 4,740.00 | |
| AAO Net Salary = 55,770.00 – 4,740.00 = 51,030 | ||||
AAO का कितना ग्रेड पे होता है?
AAO Salary : अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी (AAO) को सातवें वेतन आयोग के अनुसार पे लेवल एल 10 के अनुसार ग्रेड पे 3600 होता है| 3600 ग्रेड पे की बेसिक सैलरी 33,800 रु. होती है| ये बेसिक सैलरी होती है इसके अलावा बेसिक सैलरी पर मकान किराया भत्ता और महंगाई भत्ता भी मिलता है|
AAO की प्रमोशन प्रोफाइल
AAO Salary : केवल LIC में ही डायरेक्ट AAO की पोस्ट निकलती है राजस्थान में AAO की डायरेक्ट पोस्टिंग नहीं होती है सबसे पहले आपको एलडीसी के पद पर ज्वाइन करना होता है दो साल का प्रोबेशन पूरा करने के बाद में आप प्रमोशन के योग्य हो जाते है| 2 साल के प्रोबेशन पीरियड और 3 साल के अनुभव के बाद में आपका प्रमोशन UDC के पद पर होता है| UDC के पद पर आपको 5 साल होने के बाद में आपका अगला प्रमोशन होता है AAO यानि की सहायक प्रशासनिक अधिकारी (Assistant Administrative Officer) के पद पर इसके बाद में भी आपके प्रमोशन होते है जानते है डिटेल में|
| AAO Promotion Chart In Rajasthan | |||
| S. No. | Post | Full Form | Grade Pay |
| 1. | LDC | Lower division Clerk | 2400 |
| 2. | UDC | Upper Division Clerk | 2800 |
| 3. | AAO | Assistant Administrative Officer | 3600 |
| 4. | AAO | Additional Administrative Officer | 4200 |
| 5. | AO | Administrative officer | 4800 |
| 6. | EO | Establishment Officer | 6600 |
AAO Work Profile
AAO Salary : AAO की वर्क प्रोफाइल की बात करें तो प्रत्येक ऑफिस में अलग अलग सेक्शन होते है| जिस भी विभाग में आपकी पोस्टिंग होती है उस विभाग में आपको एक सेक्शन आवंटित होता है| AAO उस सेक्शन के सारे काम देखता है| उस ऑफिस का जो मुख्य अधिकारी होता है सारी कागजी कार्यवाही उसके ध्यान में लाता है| ऑफिस के मुख्य अधिकारी द्वारा बताये गये सारे कार्य अपने अधीनस्थ स्टाफ से या खुद करता है| उस सेक्शन की सारी जिम्मेदारी AAO की ही होती है|

AAO वेतन भत्ते व अन्य सुख सुविधाएँ
AAO को अच्छे खासे वेतन भत्ते और अन्य सुविधाएं मिलती है बात करे तो राजस्थान में सातवें वेतन आयोग के अनुसार पे लेवल एल 10 में 3600 ग्रेड पे की सैलरी मिलती है| 3600 ग्रेड पे की बेसिक सैलरी 33,800 रु. इसके अलावा मकान किराया भत्ता (HRA), महंगाई भत्ता (DA) मिलता है| इसके अलावा राजस्थान सरकार की तरफ से पुरे परिवार को फ्री मेडिकल सुविधा मिलती है| यदि कर्मचारी की डेथ हो जाती है तो एक सरकारी नौकरी और पत्नी को अच्छी खासी पेंशन मिलती है|
इसके अलावा AAO पुरे वर्ष में 15 दिन का आकस्मिक अवकाश (CL) व 30 दिन का उपार्जित अवकाश (PL) भी ले सकता है इसके अलावा एक वित्त वर्ष में आप 15 PL को कैश में भी ले सकते है यानि की आपको छुटियों की जरूरत नही है तो आप आधे महीने की सैलरी एक्स्ट्रा भी ले सकते है| और यदि आप प्रति वर्ष अपनी 15 PL जमा करते है तो आपको रिटायरमेंट पर जितनी भी PL आपकी जमा है अधिकतम 300 तक नगद भुगतान भी मिलता है| इसके अलावा आप सरकारी आवास भी ले सकते है और सरकारी आवास नही लेते है तो आपको मकान किराया भत्ता मिलता है|
AAO Office Time and Week Off
AAO की जॉब ऑफिस की जॉब है AAO का ऑफिस टाइम रहता है 9:30 से श्याम के 6:00 बजे तक 1:30 से 2:00 बजे 30 मिनट का लंच ब्रेक भी होता है| यदि आपकी पोस्टिंग राजस्थान में होती है तो आपको एक वीक में केवल 5 दिन ही ऑफिस जाना होता है| यानि की शनिवार और सन्डे को सरकारी छुट्टी होती है| जो की बहुत ही प्लस पॉइंट है|
For Latest Update Join Our Whatsapp Channel Click Here
Read About: