विश्वास नहीं होगा जानकर VDO Salary in Rajasthan जानो VDO की सैलरी, वेतन भत्ते और प्रमोशन

VDO Salary in Rajasthan : अक्सर आपने अपने गाँव, ग्राम पंचायत, और पंचायत समिति में या फीर कभी सरपंच के साथ एक अधिकारी को देखा होगा जो ग्राम पंचायत का प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी होता है यानि की यूँ कहे की ग्राम पंचायत के सारे सरकारी कार्यों का जिम्मेदार व्यक्ति VDO ही होता है| जो सरपंच के साथ मिलकर गाँव का विकास करता है गाँव की रुपरेखा को सुदृढ़ करता है गाँव में बिजली, पानी, स्कूल, हॉस्पिटल, शिक्षा, सामाजिक सेवा, सरकारी योजना के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करना| और आजकल चल रहे नरेगा की मोनिटरिंग करना आदि सारे कार्य VDO ही करता है|

इस लेख में VDO Salary in Rajasthan को डिटेल में जानकर इस पेशे को और बेहतर से समझने की कोशिश करेंगे| जिस तरह से BDO प्रधान के साथ मिलकर, चेयरमैन नगरपालिका EO के साथ मिलकर, MLA SDM के साथ मिलकर और MP कलेक्टर के साथ मिलकर विकास कार्य करते है उसी तरह VDO सरपंच के साथ मिलकर ग्राउंड लेवल पर वर्क करके गाँव में विकास कार्य करता है| हालाँकि जितनी गरिमा, शक्ति और जिम्मेदारी इस पद की है उतनी सैलरी नहीं है फिर भी आपको एक अच्छी खासी सैलरी राजस्थान सरकार की तरफ से दी जाती है|

VDO Full Form in Hindi

VDO Full Form है Village Development officer और बात करें VDO Full Form in hindi की तो ग्रामीण विकास अधिकारी| चाहे आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हो या फिर कोई प्राइवेट जॉब तो भी आपको VDO की फुल फॉर्म जरुर पता होनी चाहिए क्योंकि ये सरल सा क्वेश्चन आपसे कभी भी कहीं भी पूछा जा सकता है| लोकल आम बोलचाल की भाषा में VDO को सेक्रेटरी, सचिव, ग्राम सेवक भी बोला जाता है|

VDO Salary in Rajasthan
VDO Salary in Rajasthan

VDO Work Profile in Rajasthan

VDO ग्राम पंचायत का मुख्य प्रशासनिक अधिकारी होता है ग्राम पंचायत के विकास से जुड़े जितने भी छोटे बड़े कार्य है वो शुरू से लेकर अंत तक VDO की देखरेख में होते है VDO के वगैर कोई भी बिल पास नहीं हो सकता है| और कोई भी विकास कार्य VDO के बिना मंजूर नहीं किया जा सकता है| यानि की VDO के पास वित्तीय और प्रशासनिक दोनों ही पॉवरे होती है|

VDO Salary in Rajasthan Grade Pay

बात करें VDO ग्रेड पे की तो राजस्थान में ग्रामीण विकास अधिकारी का ग्रेड पे केवल 2400 और पे लेवल एल 5 है| चूँकि VDO की शक्ति, पॉवर और जिम्मेदारी के आगे ये ग्रेड पे कुछ भीं नहीं है इसी कारण VDO के संघ ने पिछले साल आन्दोलन किया था की 3600 ग्रेड पे दिया जाये परन्तु सरकार ने एक नहीं सुनी|

VDO Salary in Rajasthan
VDO Salary in Rajasthan

Rsmssb VDO Salary in Rajasthan

VDO की vacancy पहले RPSC द्वारा आयोजित की जाती थी परन्तु पिछली भर्ती Rsmssb द्वारा कम्पलीट करवाई गयी थी| राजस्थान में VDO की सैलरी समान ही होगी चाहे RPSC एग्जाम करवाए या फिर Rsmssb उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है|

VDO Salary in Rajasthan in Probation Period

जैसे ही आपकी जोइनिंग होती है आपको 2 साल का प्रोबेशन पीरियड पूरा करना होता है इस दौरान आपको केवल एक फिक्स वेतन मिलता है अन्य कोई भी वेतन भत्ते नहीं मिलते है| नीचे दी गयी टेबल के माध्यम से डिटेल में समझते है|

VDO Salary in Rajasthan in Probation Period
Earnings Deduction
Grade Pay 2400 GIS 350
Pay Level 5th RJHS 265
Basic Salary 14,600.00 Total Deduction 615
VDO Salary in Rajasthan  in Probation Period = 14,600-615 = 13,985

VDO Salary in Rajasthan After 2 Year

VDO Salary in Rajasthan After 2 Year
Earnings Deduction
Grade Pay 2400 GPF 1450
Pay Level 5th SI 700
Basic Salary 20,800.00 RGHS 440
DA 9,568.00
HRA 1,872.00
Gross Salary 32,240 Total deduction 2,690.00

VDO Salary in Rajasthan per Month

VDO Salary in Rajasthan Per Month
VDO Gross Salary in Rajasthan 32,240.00
Total Deduction 2,690.00
VDO Salary in Rajasthan Per Month 29,550.00

VDO Salary in Rajasthan After 5 Years

अब बात करते है की यदि सर्विस करते हुए आपको 5 साल हो जाते है तो आपको कितनी सैलरी मिलती है देखिये 5 साल में आपका प्रमोशन तो होना मुश्किल है 2 साल का प्रोबेशन पीरियड पूरा होने के बाद आपको सैलरी मिलती है 26,000 कुछ, तो 5 साल बाद आपको 10 से 12 हजार सैलरी बढकर मिलती है क्योंकि प्रति वर्ष दो बार मंहगाई भत्ता 4-4 प्रतिशत बढ़ता है|

और वर्ष में एक बार 3 प्रतिशत आपकी बेसिक सैलरी बढती है तो इस हिसाब से प्रति वर्ष 2200 रु० प्रति वर्ष इजाफा हो जाता है तो 5 साल की कुल हुए 11000 रु० तो यदि आप राजस्थान सरकार में VDO की सर्विस कर रहे है तो आपकी 5 साल बाद ग्रॉस सैलरी लगभग 44 से 45 हजार होगी और नेट सैलरी 38 से 40 हजार के लगभग होगी है|

VDO Salary in Rajasthan After 10 Years

अब यदि आप VDO Salary in Rajasthan After 10 Years जानना चाहते है तो यदि आपका प्रमोशन हो जाता है तो आपकी सैलरी कुछ अलग हो सकती है और यदि आपका प्रमोशन नहीं होता है तो आपकी सैलरी कुछ अलग हो सकती है| जो सैलरी आपको 5 साल बाद मिलती है उसमें आप पर इयर 2500 रु० और ऐड करे तो आपकी 10 साल बाद नेट सैलरी 50 से 52 हजार हो जाती है|

VDO Promotion in Rajasthan

प्रमोशन की दृष्टि से VDO की नौकरी बिल्कुल भी अच्छी नहीं है क्योंकि इसमें केवल एक ही प्रमोशन मिलता है वो भी पहले नहीं था पिछले साल 3600 ग्रेड पे के लिए आन्दोलन किया था उस टाइम सरकार ने ADO की पोस्ट का प्रावधान किया था| तब से और तीसरा प्रमोशन है BDO का तो वो वैसे भी पॉसिबल नहीं है क्योंकि हर साल RAS की न्यू vacancy निकलती है और नये BDO अप्पोइंट होते है इस कारण VDO के पद पर प्रमोशन बहुत कम है|

VDO Promotion In Rajasthan
S.No. Post Full Form Grade Pay
1. VDO Village Development Officer 2400
2. ADO Assistant development Officer 2800
3. BDO Block Development Officer 4800

VDO Promotion Process

वैसे तो VDO का प्रमोशन न के बराबर है फिर भी आपको बता दें की आपका प्रमोशन सेनिओरिटी के हिसाब से होता है| साथ ही आपको प्रति वर्ष ACR जिसको अब PAR बोलते है जो की SSO id से ऑनलाइन भरी जाती है| और दूसरा आपकी आईपीआर वो भी SSO id से ऑनलाइन भरी जाती है| तीसरा आपके ऊपर कोई विभागीय कार्यवाई नहीं होनी चाहिए और न ही कोई विभागीय बकाया होना चाहिए तथा आपके दो से जायदा बच्चे नहीं होने चाहिए तो आपका प्रमोशन हो सकता है|

Also Read……………………..

3 thoughts on “विश्वास नहीं होगा जानकर VDO Salary in Rajasthan जानो VDO की सैलरी, वेतन भत्ते और प्रमोशन”

  1. Pingback: चौंक जाओगे जानकर JEN Salary in Rajasthan Per Month - Vacancy 2024

  2. Pingback: 3rd Grade Teacher Salary in Rajasthan जानें आपके राज्य में कितना कमाते है 3rd ग्रेड टीचर - Vacancy 2024

  3. Pingback: 4200 Grade Pay Salary in Rajasthan 4200 ग्रेड पे एम्प्लोयी को मिलती है 50000 से भी ज्यादा सैलरी - Vacancy 2024

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top