Mahtari Vandan Yojana अभी करें महतारी वंदन योजना में अप्लाई महिलाओं को मिलेंगे 1000-1000 रु.

छतीसगढ़ सरकार की महिलाओं के विकास के लिए चलाई गयी एक अनोखी स्कीम “Mahtari Vandan Yojana” जिसमें महिलाओं को मिलते है सरकार की तरफ से 1000-1000 रु. नगदी| छतीसगढ़ सरकार के महिला एंव बाल विकास विभाग द्वारा 2 फरवरी 2024 को एक कार्यालय आदेश जारी किया जिसमें महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन, उनके स्वास्थ्य एंव पोषण स्तर में सतत सुधार, परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका को मजबूत करने के लिए महतारी वंदन योजाना 2024 को स्वीकृत प्रदान की गयी| इस लेख में “Mahtari Vandan Yojana” की  महत्वपूर्ण पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला जायेगा|

Mahtari Vandan Yojana
Mahtari Vandan Yojana

“Mahtari Vandan Yojana” क्या है?

प्रदेश में महिलाओं के आर्थिक स्वावलम्बन तथा उनके स्वास्थ्य एंव पोषण स्तर में सतत सुधार तथा परिवार में उनकी निर्णायक भूमिका सुदृढ़ करने हेतु, समाज में महिलाओं के प्रति भेदभाव, असमानता एंव जागरूकता की कमी को दूर करने स्वास्थ्य एंव पोषण स्तर में सुधार करने तथा आर्थिक स्वावलंबन एंव सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंत्री परिषद द्वारा सम्पूर्ण छतीसगढ़ में महतारी वंदन योजना लागु किए जाने का निर्णय लिया गया जिसके अंतर्गत विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रु. की वित्त्तीय सहायता प्रदान की जाती है|

“Mahtari Vandan Yojana” पात्रता 

 महतारी वंदन योजना में महिलाओं के लिए पात्रता की शर्तें निम्न प्रकार से है|

  • केवल विवाहित महिला|
  • छतीसगढ़ की स्थानीय निवासी होनी चाहिए|
  • जिस वर्ष आवेदन किया जा रहा है  उस वर्ष की 1 जनवरी को विवाहित महिला की उम्र 21 वर्ष से कम नहीं हो|
  • विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिला भी इस योजना के लिए पात्र  होगी|
    Mahtari Vandan Yojana
    Mahtari Vandan Yojana

“Mahtari Vandan Yojana” अपात्रता 

  • जिनके परिवार का कोई भी सदस्य आयकरदाता हो |
  • जिनके परिवार का कोई भी सदस्य भारत सरकार या राज्य सरकार के अन्दर सरकारी सेवा में हो|
  • जिनके परिवार का कोई सदस्य वर्तमान या भूतपूर्व सांसद या विधायक हो|
  • जिनके परिवार का कोई सदस्य भारत या राज्य सरकार के किसी बोर्ड, मंडल या निगम का वर्तमान या भूतपूर्व अध्यक्ष हो|

“Mahtari Vandan Yojana” में कितनी राशि मिलती है?

  • महतारी वंदन योजना में प्रत्येक महिला को प्रति मास 1000 रु. की राशि DBT आधारित बैंक अकाउंट में मिलती है|
  • यदि किसी महिला को कोई अन्य पेंशन मिल रही है जो 1000 रु. से कम है तो उतने रु. मिलेंगे जितने 1000 से कम हो|
महतारी वंदन योजना
महतारी वंदन योजना

महतारी वंदन योजना में आवेदन कहाँ से करें?

  • आंगनवाडी केंद्र से|
  • ग्राम पंचायत से|
  • महिला एंव बाल विकास विभाग से|
  • आवेदाक स्वयं अपने मोबाइल से|

Mahtari Vandan Yojana Official Website

महतारी वंदन योजना की किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आप हमारी वेबसाइट https://vacancy2024.in/ पर या फिर छत्तीसगढ़ सरकार के महिला एंव बाल विकास विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट https://www.cgwcd.gov.in/ पर विजिट कर सकते है| इस योजना की किसी भी प्रकार की जानकारी या अपडेट के लिए आपको हमारी वेबसाइट या फिर केवल ऑफिसियल वेबसाइट पर ही भरोसा करना चाहिए|

Mahtari Vandan Yojana दस्तावेज 

  • स्व प्रमाणित स्वयं की पासपोर्ट साइज़ photo|
  • निवास प्रमाण पत्र/राशन कार्ड/मतदाता पहचान पत्र|
  • खुद का एंव पति का आधार कार्ड|
  • खुद का एंव पति का पैन कार्ड|
  • विवाह प्रमाण पत्र|
  • विधवा होने की स्थिति में पति का मृत्यु प्रमाण पत्र|
  • परित्यक्ता होने की स्थिति में प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र/10 वीं या 12 वीं की अंकसूची या अन्य कोई दस्तावेज जो जन्म दिनांक को वेरीफाई करता हो|
  • बैंक खाते का विवरण|

Mahtari Vandan Yojana मोनिटरिंग व प्रभावी नियंत्रण 

महतारी वंदन योजना की मोनिटरिंग एंव प्रभावी नियंत्रण के लिए राज्य स्तर एंव जिला स्तर पर समिति का गठन किया जाता है| ये समिति पात्रता, अपात्रता एंव अपीलों की सुनवाई भी करती है|

महतारी वंदन योजना लेटेस्ट अपडेट 

महतारी वंदन योजना वर्तमान में भी चालू है और पात्र महिला आज भी आवेदन कर सकती है| छतीसगढ़ सरकार के द्वारा कुल 21 किस्तें महिलाओं के खाते में ट्रान्सफर की जा चुकी है| हाल ही में सरकार द्वारा 22 वीं क़िस्त भी महिलाओं के खाते में ट्रान्सफर की जा चुकी है  लाभार्थी अपने आवेदन या क़िस्त की जानकारी https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/beneficiary-application-status  पर जाकर प्राप्त कर सकते है|

महतारी वंदन योजना महत्वपूर्ण लिंक  

महतारी वंदन योजना शपथ पत्र डाउनलोड https://www.cgwcd.gov.in/sites/default/files/1spathpatr06022024.pdf
महतारी वंदन योजना दिशा निर्देश https://www.cgwcd.gov.in/sites/default/files/5direction0602024.pdf
महतारी वंदन योजना महत्पूवर्ण बिंदु https://www.cgwcd.gov.in/sites/default/files/3powerpoint06022024.pdf
महतारी वंदन योजना ऑफिसियल वेबसाइट https://www.cgwcd.gov.in/

Read Top Class Content:-

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top