LDC Salary in Rajasthan : यदि आप शांति की और घर से 20-30 किमी के दायरे में सरकारी नौकरी करना पसंद करते है तो एलडीसी की नौकरी सबसे बेहतर है| राजस्थान में एलडीसी की मुख्यत तीन सरकारी नौकरी निकलती है एक तो हाई कोर्ट की तरफ से दूसरी पंचायत की तरफ से और तीसरी जो की पहले RPSC की तरफ से निकाली जाती थी परन्तु वर्तमान में RSMSSB यानि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा| इसमें जो सबसे बड़ी और अच्छी सरकारी नौकरी है वो है RSMSSB एलडीसी की| इस लेख में हम आपको LDC Salary in Rajasthan के बारे में डिटेल में सारी जानकारी बताने वाले है|
LDC Full Form
यदि आपका सपना सरकारी नौकरी लगने है या फिर आप राजस्थान में एलडीसी ही बनना चाहते है तो आपको LDC Full Form जरुर पता होनी चाहिए एलडीसी यानि की Lower Division Clerk और हिंदी में कनिष्ठ सहायक भी बोलते है| लेकिन आम बोलचाल में आपको बाबु, क्लर्क, एलडीसी आदि नामों से भी संबोधित किया जा सकता है|

LDC Promotion chart in Rajasthan
राजस्थान में एलडीसी के प्रमोशन ठीक ठाक हो जाते है राजस्थान में एलडीसी के प्रमोशन मेरिट, डिपार्टमेंट, रिक्त सीटों पर निर्भर करता बहुत सारे डिपार्टमेंट ऐसे है जिनमे बहुत जल्दी प्रमोशन हो जाते है| जबकि बहुत सारे विभाग ऐसे है जहाँ पर प्रमोशन न के बराबर या फिर थोड़े बहुत है| राजस्थान में एलडीसी का प्रमोशन लगभग 5 साल के बाद में हो जाता है| वैसे प्रमोशन के लिए मात्र 3 साल का अनुभव चाहिए होता है| कभी कभार सरकार द्वारा प्रमोशन अनुभव में छुट भी दी जाती है| प्रमोशन के लिए कार्मिक को ACR और आईपीआर भरनी होती है|
LDC Promotion Chart In Rajasthan | |||
S. No. | Post | Full Form | Grade Pay |
1. | LDC | Lower division Clerk | 2400 |
2. | UDC | Upper Division Clerk | 2800 |
3. | AAO | Assistant Administrative Officer | 3600 |
4. | AAO | Additional Administrative Officer | 4200 |
5. | AO | Administrative officer | 4800 |
6. | EO | Establishment Officer | 6600 |
LDC Work Profile
बात करें एलडीसी वर्क प्रोफाइल की तो फाइनल सिलेक्शन होने के बाद में आपको डिस्ट्रिक्ट और विभाग अलोट कर दिया जाता है और फिर आपका हेड ऑफिस आपकी पोस्टिंग डिवीज़न या सब डिवीज़न ऑफिस में कर देता है| यदि आपको डिवीज़न कार्यालय मिलता है तो डिवीज़न में अलग अलग सेक्शन होते है जैसे टेक्निकल सेक्शन, डिस्पैच सेक्शन, अकाउंट सेक्शन, रेवेन्यु सेक्शन, इलेक्शन सेक्शन, रीडर सेक्शन या फिर अन्य| तो आपको किसी भी एक सेक्शन में नियुक्त कर दिया जाता है जहां पर आप अपने सीनियर के अधीनस्थ कार्य करते और सीखते है|
और यदि आपकी पोस्टिंग सब डिवीज़न कार्यालय में होती है तो फिर आपको सब डिवीज़न के सारे कार्य खुद ही करने होते है क्योंकि वहां सेक्शन सिस्टम नहीं होता है| सब डिवीज़न में स्टाफ भी लिमिटेड ही होता है जबकि डिवीज़न में तो काफी स्टाफ होता है| एक एलडीसी लैटर टाइपिंग करता है, लैटर डिस्पेच करता है, लैटर रिसीव करता है, रिकॉर्ड तैयार करता है यानि की फाइलें तैयार करता है इसी के साथ कंप्यूटर से रिलेटेड सारे कार्य देखता है जैसे लैटर प्रिंट करना, फोटो कॉपी करना आदि सारे कार्य करता है|
LDC Qualification
राजस्थान में एलडीसी बनने के लिए आपको 12 वीं पास होना जरुरी है और यदि आपकी उम्र 18 प्लस है तो आप एलडीसी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है| साथ में आपके पास कोई कंप्यूटर कोर्स होना कम्पलसरी है यानि की RSCIT कोर्स किया हुआ है तो भी चलेगा|
LDC Salary in Rajasthan in Probation
बात करें LDC Salary in Rajasthan की तो आपको बता दें की जैसे ही आपकी फर्स्ट जोइनिंग होती है तो आपको 2 साल के लिए फिक्स वेतन मिलता है यानि की कोई भी वेतन भत्ता, बौनस नहीं मिलता है| 2 साल का प्रोबेशन पीरियड पूरा होने के बाद में आपको स्थायी किया जाता है और फिर आपको अच्छी खासी सैलरी मिलने लगती है|
LDC Salary in Rajasthan : In Probation |
|||
Earnings | Deduction |
||
Grade Pay | 2400 | GIS | 350 |
Pay Level | 5th | RJHS | 265 |
Basic Salary | 14,600.00 | Total Deduction | 615 |
LDC Salary in Rajasthan in Probation = 14,600-615 = 13,985 |
LDC Salary in Rajasthan After Probation
राजस्थान में एलडीसी को अच्छी खासी सैलरी वेतन भत्ते, प्रमोशन और इन्क्रीमेंट मिलते है| राजस्थान एलडीसी को प्रोबेशन के बाद में सातवें वेतन आयोग के अनुसार पे लेवल 5 में ग्रेड पे 2400 का अंतर्गत 20,800 रु. की बेसिक सैलरी मिलती है| एलडीसी को 1 जुलाई को ये बेसिक सैलरी इन्क्रीमेंट लगने से बढकर मिलती है| इस बेसिक सैलरी पर 53 प्रतिशत मंहगाई भत्ता (Dearness Allowance) और 10 प्रतिशत मकान किराया भत्ता (House Rent Allowance) मिलता है| सभी प्रकार के वेतन भत्तों की गणना बेसिक सैलरी पर की जाती है| राजस्थान एलडीसी की बेसिक सैलरी में से GPF, SI और RGHS की कटौती भी की जाती है|
LDC Salary in Rajasthan After Probation | |||
Earnings | Deduction |
||
Grade Pay | 2400 | GPF | 1450 |
Pay Level | 5th | SI | 700 |
Basic Salary | 20,800.00 | RGHS | 440 |
DA | 11,024.00 | ||
HRA | 2,080.00 | ||
Gross Salary | 33,904 | Total deduction | 2,690.00 |
LDC Salary in Rajasthan
LDC Gross Salary in Rajasthan | 33,904.00 |
Total Deduction | 2,690.00 |
LDC Net Salary in Rajasthan | 31,214.00 |
Rajasthan LDC Salary Allowance
सरकारी कार्मिको का वेतन निर्धारण करने के लिए वेतन आयोग लागु किया जाता है| राजस्थान में एलडीसी को सातवें वेतन आयोग के अनुसार पे लेवल 5 में 20,800 रु. की बेसिक सैलरी मिलती है| 1 जुलाई को इस बेसिक सैलरी में इन्क्रीमेंट लगने से बढ़ोतरी होती है| वर्ष 2024 में 53 प्रतिशत मंहगाई भत्ता और 10 प्रतिशत मकान किराया भत्ता मिलता है| मंहगाई भत्ता वर्ष में दो बार जनवरी और जुलाई मे लगभग 3 से 4 प्रतिशत बढ़ता है| राजस्थान एलडीसी को ये वेतन भत्ते प्रोबेशन पीरियड में नहीं मिलते है|
राजस्थान एलडीसी को 15 दिन का आकस्मिक अवकाश भी मिलता है| इसके अलावा राजस्थान एलडीसी को 20 दिन का मेडिकल अवकाश और 30 दिन का उपार्जित अवकाश मिलता है| जिसमें से 15 दिन का नगद भुगतान भी लिया जा सकता है| और 15 दिन का अवकाश भी लिया जा सकता है| यदि कार्मिक अवकाश नहीं लेना चाहता है तो 15 दिन के उपार्जित अवकाश को सर्विस बुक में ऐड किया जा सकता है|
Also Read…………….
Pingback: JEN Salary in Rajasthan Per Month कितना कमाते है जूनियर इंजिनियर - Vacancy 2024
Pingback: VDO Salary in Rajasthan हैरानी होगी जानकर VDO की सैलरी, वेतन भत्ते और प्रमोशन - Vacancy 2024