BSTC Teacher Salary In Rajasthan : टीचर की जॉब जो की समाज में काफी अच्छी और सम्मानजनक मानी जाती है क्योंकि एक टीचर ही बच्चों के भविष्य के प्रति उत्तरदायी होता है| टीचर की जॉब पुरुष और महिला दोनों कर सकती है| विशेषकर महिला के लिए टीचर की जॉब बहुत अच्छी मानी जाती है| टीचर की जॉब में अच्छी खासी सैलरी, वेतन भत्ते, छुट्टियाँ और प्रमोशन मिलता है| टीचर की जॉब एक तरीके से ऑफिस की जॉब मानी जाती है क्योंकि टीचर कभी भी फील्ड में नहीं जाते है| आज के इस लेख में हम BSTC Teacher की सैलरी, वेतन भत्ते, प्रमोशन, इन्क्रीमेंट, छुट्टियाँ और अन्य सुख सुविधाओं के बारे में डिटेल में चर्चा करेंगे|
About BSTC Teacher
अब बात करते है की टीचर कैसे बन सकते है| टीचर बनने के लिए क्या-क्या क्वालिफिकेशन चाहिए होती है| सबसे पहले टीचर बनने के लिए आपको किसी भी स्ट्रीम से 12 वीं पास करनी जरुरी होती है| चाहे कितने भी प्रतिशत हो यानि की केवल 12 वीं पास होनी चाहिए| 12 वीं पास करने के बाद में लगभग मार्च अप्रैल में प्री BSTC या फिर Pre D.EL.ED. के एग्जाम फॉर्म निकलते है|

फॉर्म फिल करने के लगभग 3 से 4 माह के बाद में ऑफलाइन एग्जाम होता है जो की 600 मार्क्स का होता है 400 मार्क्स वाले बच्चों को कॉलेज मिल जाता है| जिसकी फीस लगभग 15000 रु. होती है| कॉलेज मिलने के बाद में आपका ये कोर्स लगभग 2 साल का होता है| 2 साल के बाद में आपकी डिग्री कम्प्लीट हो जाती है| थर्ड ग्रेड टीचर लेवल फर्स्ट की सरकरी नौकरी के आवेदन निकलने पर आप थर्ड ग्रेड टीचर यानि की BSTC टीचर के लिए आवेदन कर सकते और कम्पटीशन फाइट करके आप bstc टीचर बन सकते है|
BSTC Teacher Salary In Rajasthan
BSTC टीचर को अच्छी खासी सैलरी वेतन भत्ते और प्रमोशन मिलता है इतना ही नहीं इसके अलावा भी एक सरकारी टीचर को बहुत कुछ मिलता है| बात करेंगे आगे आर्टिकल में| सबसे पहली बात की चाहे आप बीएड करने के बाद थर्ड ग्रेड टीचर बने या फिर BSTC करने के बाद फर्क कुछ भी नहीं थर्ड ग्रेड टीचर को सैलरी समान ही मिलती है| BSTC टीचर को राजस्थान में सातवें वेतन आयोग के अनुसार 3600 ग्रेड पे की सैलरी मिलती है| आपको बता दें की राजस्थान में टीचर को पहले 2 साल का प्रोबेशन पीरियड पूरा करना होता है| 2 साल के प्रोबेशन के बाद ही पूरी सैलरी मिलती है|
BSTC Teacher Salary In Rajasthan In Probation
आपको बता दें की राजस्थान में सरकारी नौकरी करने वालों को 2 साल का प्रोबेशन पीरियड पूरा करना होता है| इस प्रोबेशन पीरियड को ट्रेनिग पीरियड कहे को तो कोई गलत नहीं होगा| इस 2 साल के प्रोबेशन पीरियड में BSTC Teacher को केवल फिक्स वेतन ही मिलता है| किसी प्रकार का अन्य वेतन भत्ता, प्रमोशन और इन्क्रीमेंट नहीं मिलता है| 2 साल के प्रोबेशन पीरियड में 23,600 रु. की बेसिक सैलरी ही मिलती है| इस बेसिक सैलरी में से ही कुछ कटौती भी होती है|
BSTC Teacher Salary in Rajasthan in Probation | |||
Earnings | Deduction |
||
Grade Pay | 3600 | SI | 800 |
Pay Level | 10 | RJHS | 440 |
Basic Pay | 33,800 | ||
Fix Salary in Probation Period | 23,700.00 | Total Deduction | 1240 |
BSTC Teacher Salary in Rajasthan in Probation =23,700-1240= 22,460 |
BSTC Teacher Salary In Rajasthan After Probation
अब हम बात करेंगे की यदि आप BSTC करने के बाद में थर्ड ग्रेड टीचर के पद पर चयनित हो जाते है तो आपको 2 साल के प्रोबेशन पीरियड के बाद में कितनी सैलरी मिलती है| आपको पता होगा की 2 साल के प्रोबेशन पीरियड के बाद में ग्रेड पे 3600 के तहत 33,800 रु. की बेसिक सैलरी मिलती है| इसके अलावा 55 प्रतिशत मंहगाई भत्ता, 10 प्रतिशत मकान किराया भत्ता व दीपावली के अवसर पर 7000 रु. का बोनस भी मिलता है|
BSTC Teacher Salary In Rajasthan After Probation |
||||
Item | Total | Deduction | ||
Grade Pay Basic | 33,800 | 33,800.00 | GPF | 2,100.00 |
HRA | 33,800 × 10% = | 3,380.00 | SI | 2,200.00 |
DA | 33,800 × 55% | 18,590.00 | RGHS | 440.00 |
3600 Grade pay Salary Calculator | 55,770 | Total Deduction | 4,740.00 | |
3600 Grade Pay Salary Calculator = 55,770.00 – 4,740.00 = 51,030 |
BSTC Teacher Grade Pay In Rajasthan
BSTC Teacher बनने पर आपको 2 साल का प्रोबेशन पीरियड पूरा करना होता है 2 साल के प्रोबेशन पीरियड में केवल फिक्स वेतन ही मिलता है किसी प्रकार का अन्य वेतन भत्ता भी नहीं मिलता है| 2 साल के प्रोबेशन पीरियड के बाद में 3600 ग्रेड पे के तहत 33,800 रु. की बेसिक सैलरी मिलती है|
ग्रेड पे वेतन आयोग के अनुसार निर्धारित किया जाता है वर्तमान में सातवाँ वेतन आयोग चल रहा है| जो की लगभग दिसम्बर 2025 तक चलेगा| जनवरी 2026 से आठवां वेतन आयोग लागु हो जायेगा आठवां वेतन आयोग लागु होने के बाद में ग्रेड पे तो 3600 ही रहेगा परन्तु बेसिक सैलरी में काफी बढ़ोतरी हो जायेगी|
BSTC Teacher Basic Salary In Rajasthan
प्रत्येक वेतन आयोग में एक ग्रेड पे होता है ग्रेड पे में एक बेसिक सैलरी को फिक्स किया जाता है| बेसिक सैलरी में 1 जुलाई को इन्क्रीमेंट लगने से बढ़ोतरी होती है| सभी प्रकार के वेतन भत्ते, इन्क्रीमेंट, उपार्जित अवकाश व सभी प्रकार की कटौतियों की गणना बेसिक सैलरी पर ही की जाती है|
Read About…………….