Animal Attendant Syllabus : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 6 अक्टूबर 2023 को पशु परिचर (Animal Attendant ) सीधी भर्ती 2023 के लिए 5281 गैर अनुसूचित क्षेत्र और 653 पद अनुसूची क्षेत्र कुल मिलाकर 5934 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए| 13 अक्टूबर 2023 से 11 नवंबर 2023 के बीच योग्य अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन कर दिए| बोर्ड द्वारा अपने नोटिफिकेशन में अप्रैल- जून 2024 में संभावित एग्जाम डेट का निर्धारण किया गया था|
बोर्ड द्वारा पशु परिचर यानि Animal Attendant Syllabus जारी नहीं किया गया| अभ्यर्थियों की निरंतर मांग पर अधीनस्थ बोर्ड द्वारा Animal Attendant Syllabus और एग्जाम पैटर्न जारी कर दिया| दिनांक 30-10-2024 को बोर्ड ने एक विज्ञप्ति जारी कर पशु परिचर की परीक्षा दिनांक 01-12-2024 से शुरू होने की सुचना ऑफिसियल वेबसाइट पर साझा की|

Animal Attendant Syllabus
Animal Attendant Syllabus | |
राजस्थान का भूगोल |
|
राजस्थान का इतिहास, कला एंव संस्कृति |
|
सामान्य विज्ञान |
|
प्रमुख समसामयिक घटनाएं |
|
गणित |
|
पशुपालन |
|
Animal Attendant Syllabus Pdf Download
Animal Attendant Exam Pattern (Animal Attendant Syllabus)
प्रश्नों की संख्या | कुल अंक | परीक्षा की अवधि |
150 | 150 | 3 घंटे |
- वस्तुनिष्ठ प्रकार के कुल 150 प्रश्न होंगे|
- अधिकतम पूर्णांक 150 अंक होंगे|
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए अधिकतम 1 अंक देय होगा|
- प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक काटा जावेगा| यानि की 4 गलत होने पर 1 सही प्रश्न कम हो जायेगा|
- प्रश्न पत्र में न्यूनतम 40% अंक लाना अनिवार्य होगा|
- परीक्षा का मानक 70 सेकेंडरी का होगा|
Animal Attendant Exam Date (Animal Attendant Syllabus)
Animal Attendant Syllabus : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 6 अक्टूबर को डिटेल नोटिफिकेशन जारी किया गया और 13 अक्टूबर से 11 नवंबर तक योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन करवा लिए गए| परंतु बोर्ड द्वारा 12 जनवरी 2024 को संशोधित विज्ञापन जारी कर दोबारा से 19 जनवरी से 17 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए| बोर्ड द्वारा जारी 6 अक्टूबर के नोटिफिकेशन में पशु परीचर का शॉर्ट में सिलेबस जारी किया गया|
अभ्यर्थियों के निरंतर मांग के अनुसार बोर्ड ने डिटेल में सिलेबस जारी कर दिया है बोर्ड द्वारा 30-10-2024 को एक विज्ञप्ति जारी कर एग्जाम डेट के बारे में ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी किया है| आपको बता दें कि बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन अनुसार दिनांक 01 दिसम्बर से एग्जाम शुरू होने जा रहे है|
Animal Attendant Exam Date | |||
क्र.स. | परीक्षा दिनांक | पारी | परीक्षा का समय |
1. | 01-12-2024 | I | प्रातः 9:00 से दोपहर 12:00 बजे तक (Morning Sift) |
II | अपराह्न 2:30 बजे से सायं 5:30 बजे तक (Evening Sift ) | ||
2. | 02-12-2024 | I | प्रातः 9:00 से दोपहर 12:00 बजे तक (Morning Sift) |
II | अपराह्न 2:30 बजे से सायं 5:30 बजे तक (Evening Sift ) | ||
3. | 03-12-2024 | I | प्रातः 9:00 से दोपहर 12:00 बजे तक (Morning Sift) |
II | अपराह्न 2:30 बजे से सायं 5:30 बजे तक (Evening Sift ) |
Animal Attendant Salary (Animal Attendant Syllabus)
Animal Attendant Salary | |||
Earnings | Deduction |
||
Grade Pay | 1700 | RJHS | 220 |
Pay Level | 1 | ||
Basic Salary | 17,700 | ||
Fix Salary in Probation | 11,505.00 | Total Deduction | 220 |
Animal Attendant Salary= 11,505-220 = 11,285 |
Animal Attendant Salary After 2 Years
Animal Attendant Salary After 2 Years |
||||
Item | Total | Deduction | ||
Basic Pay | 17,700 | 17,700.00 | GPF | 1450.00 |
HRA | 17,700 × 9% | 1593.00 | SI | 800.00 |
DA | 17,700 × 46% | 8,142.00 | RGHS | 330.00 |
Animal Attendant Salary | 27,435.00 | Total Deduction | 2,580.00 | |
Animal Attendant Salary After 2 Years= 27,435.00 – 2,580.00 = 24,855.00 |
Animal Attendant Basic Salary & Grade Pay
Animal Attendant यानि की पशु परिचर को सातवें वेतन आयोग के अनुसार पे लेवल 1 के अनुसार 1700 ग्रेड पे में 17,700 रु. बेसिक सैलरी मिलती है| प्रति वर्ष 1 जुलाई को इन्क्रीमेंट लगने से बेसिक सैलरी में लगभग 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी होती है| इसी तरह प्रति वर्ष जनवरी और जुलाई माह में लगभग 3-4 प्रतिशत महगांई भत्ता बढ़ने से लगभग 1000-1500 रु. सैलरी में बढ़ोतरी होती है इस तरह कुल मिलाकर प्रति वर्ष लगभग 2000 रु. तक की बढ़ोतरी हो जाती है| इसके अलावा एनिमल अटेंडेंट को अन्य वेतन भत्ते और दीपावली पर लगभग 7000 रु. का बोनस भी मिलता है जिसमें 5000 कैश मिलते है और 2000 रु. GPF अकाउंट में जमा हो जाते है|
Animal Attendant वेतन भत्ते (Allowance),
एनिमल अटेंडेंट यानी कि पशु परिचर को सातवें वेतन आयोग के अनुसार पे लेवल 1 में 1700 ग्रेड पे के अंतर्गत 17700 की बेसिक सैलरी मिलती है एनिमल अटेंडेंट को 2024 में 53% महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) DA मिलेगा| महंगाई भत्ता प्रतिवर्ष जनवरी और जुलाई में राज्य सरकार द्वारा बढ़ रही महंगाई के अनुसार लगभग तीन या चार प्रतिशत बढ़ाया जाता है| महंगाई भत्ते की गणना बेसिक सैलरी पर की जाती है|
पशु परिचर को मकान किराया भत्ता (House Rent Allowance) HRA भी मिलता है| जो कि वर्ष 2024 में 10% मिल रहा है| मकान किराया भत्ता लगभग तीन या चार सालों के बाद दो या तीन प्रतिशत बढ़ाया जाता है|मकान किराया भत्ता Y or Z सिटी के अनुसार दिया जाता है| यानि की Y सिटी के कर्मचरियों को 20 प्रतिशत और Z सिटी की कर्मचारियों की लिए 10 प्रतिशत मिलता है|
इसके अलावा पशु परिचर को वर्दी अलाउंस भी मिलता है| राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम के अंतर्गत पशु परिचर को आउटडोर व इंनडोर फ्री मेडिकल सुविधा भी मिलती है| इस स्कीम के अंतर्गत आपकी सैलरी से लगभग 200 से ₹400 की कटौती होती है| और आपके पूरे परिवार को फ्री मेडिकल सुविधा मिलती है| यह फ्री मेडिकल सुविधा राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत हॉस्पिटलों में मिलती है|
Animal Attendant राजकीय अवकाश
पशु परिचर को एक सप्ताह में 5 दिन ही ड्यूटी करनी होती है शनिवार और रविवार को राजकीय अवकाश मिलता है|इसके आलावा आपको एक वर्ष में 15 दिन का आकस्मिक अवकाश भी मिलता है| जो की 1 वर्ष की समाप्ति पर लेप्स हो जाता है| इसके अतिरिक्त 1 वर्ष की सेवा के उपरांत 20 दिन का मेडिकल अवकाश भी मिलता है|
पशु परिचर को 1 जनवरी को 15 PL (Privilege Leave) तथा 1 जुलाई को 15 PL यानि की 1 वर्ष की सेवा करने से आपको कुल 30 PL यानि की उपार्जित अवकाश (Privilege Leave) या समर्पित अवकाश (Surrender Leave) मिलता है| जिसमें से 1 वित्तीय वर्ष में आप 15 PL की कैश सैलरी ले सकते है| तथा 15 PL आपके खाते में ऐड हो जाती है| आप 30 PL का अवकाश भी ले सकते है| रिटायरमेंट पर आपकी जितनी भी PL होगी उसकी आपको कैश सैलरी मिल जाती है| बस एक शर्त है कैश सैलरी केवल 300 PL की ही मिलती है|