1900 Grade Pay Salary, Basic Salary, Grade Pay, Allowance

1900 Grade Pay Salary : सरकारी सेवा में वेतन निर्धारण करने के लिए प्रत्येक 10 वर्ष में एक वेतन आयोग लागू किया जाता है जिसमें ग्रेड पे, पे लेवल और बेसिक सैलरी को फिक्स किया जाता है| अलग-अलग पद और श्रेणी के लिए ग्रेड पे, पे लेवल और बेसिक सैलरी अलग-अलग होती है| 1900 ग्रेड पे को पे लेवल 3 में रखा गया है| 1900 ग्रेड पे के अंतर्गत आपको लगभग 18,200 रु. की बेसिक सैलरी मिलती है|

बेसिक सैलरी पर ही वेतन भत्तों और कटौतियों की गणना की जाती है| राज्य कर्मचारी को 1 जुलाई को इन्क्रीमेंट लगने से बेसिक सैलरी में वृद्धि होती है| इसके अलावा प्रमोशन होने से या फिर ACP लगने से बेसिक सैलरी में वृद्धि होती है| जानते है इस लेख में 1900 ग्रेड पे पर आपकी सैलरी, वेतन भत्ते, प्रमोशन, इन्क्रीमेंट और अन्य सुविधाओं के बारे में डिटेल में सारी जानकारी हैं|

1900 Grade Pay Basic Salary

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को 1900 ग्रेड पे की सैलरी मिलती है| सातवें वेतन आयोग के अनुसार 1900 ग्रेड पे में आपको 18,200 की बेसिक सैलरी मिलती है| प्रतिवर्ष जुलाई मंथ में 1 जुलाई को इंक्रीमेंट लगने से बेसिक सैलरी में इजाफा होता है| महंगाई भत्ता, हाउस रेट अलाउंस और अन्य सभी प्रकार के भत्तों और कटौतियों की गणना बेसिक सैलरी पर ही की जाती है|

1900 Grade Pay Salary
1900 Grade Pay Salary

प्रोबेशन पीरियड के दौरान आपको बेसिक सैलरी की लगभग 65% सैलरी ही मिलती है| किसी भी प्रकार वेतन भत्ते, प्रमोशन और इंक्रीमेंट नहीं मिलते हैं| 2 साल के प्रोबेशन पीरियड के बाद आपको बेसिक सैलरी प्लस महंगाई भत्ता प्लस हाउस रेट अलाउंस तथा कुछ प्रकार की कटौतियां होती है इन सभी कंपोनेंट की गणना बेसिक सैलरी पर ही की जाती है|

1900 Grade Pay Salary in Probation Period

जैसे ही आपकी नियुक्ति 1900 ग्रेड पे के अंतर्गत होती है तो आपको 2 साल का प्रोबेशन पीरियड पूरा करना होता है| इन 2 सालों के प्रोबेशन पीरियड के दौरान आपको बेसिक सैलरी का केवल 65 प्रतिशत फिक्स सैलरी ही मिलती है| किसी भी प्रकार का वेतन भत्ता प्रमोशन और इंक्रीमेंट नहीं मिलते हैं|

1900 Grade Pay Salary In Probation Period
Earnings Deduction
Grade Pay 1900 GPF 700
Pay Level 3 RGHS 120
Basic Pay 18,200
Fix Salary 11,830.00 Total Deduction 820
Salary In Probation Period = 11,830-820= 11,010

1900 Grade Pay Salary After Probation Period

2 साल का प्रोबेशन पीरियड पूरा होने के बाद आपके राज्य सेवा में स्थाई कर दिया जाता है स्थाई करने के बाद आपको 1900 ग्रेड पे के अंतर्गत 18,200 रु. की बेसिक सैलरी मिलने लग जाती है| बेसिक सैलरी प्लस महंगाई भत्ता प्लस हाउस रेंट अलाउंस मिलता है व कुछ प्रकार की कटौतियां की जाती है| जिनकी गणना बेसिक सैलरी पर की जाती है|

1900 Grade Pay Salary After Probation Period
Item Total Deduction
Basic Pay 18,200 18,200 GPF 1450.00
HRA 18,200 × 9% = 1,638.00 SI 800.00
DA 18,200 × 46% 8,372.00 RGHS 440.00
Total Gross Salary 28,210.00 Total Deduction 2,690.00
Salary After Probation Period = 28,210.00 – 2,690.00 = 25,520

1900 Grade Pay Salary Per Month

1900 Grade Pay Salary in Probation : Gross 11,830.00
1900 Grade Pay Salary in Probation : Net 11,010.00
1900 Grade Pay Salary After Probation : Gross 28,210.00
1900 Grade Pay Salary After Probation : Net 25,520.00

1900 Grade Pay Table

Pay Level L-3
Grade Pay 1900
Basic Pay 18,200
Pay Band PB-1 (5200-20200)
1 18200
2 18700
3 19300
4 19900
5 20500
6 21100
7 21700
8 22400
9 23100
10 23800
11 24500
12 25200
13 26000
14 26800
15 27600
16 28400
17 29300
18 30200
19 31100
20 32000
21 33000
22 34000
23 35000
24 36100
25 37200
26 38300
27 39400
28 40600
29 41800
30 43100
31 44400
32 45700
33 47100
34 48500
35 50000
36 51500
37 53000
38 54600
39 56200
40 57900

ऊपर दी गयी टेबल में केवल बेसिक सैलरी दी गयी है| जो कर्मचारी को 1 जुलाई को इन्क्रीमेंट लगने से बढकर मिलती है| इसी बेसिक सैलरी में महंगाई भत्ता (Dearness Allowance), मकान किराया भत्ता (House Rent Allowance) मिलता है|  SI, GPF  व RGHS की कटौती भी बेसिक सैलरी पर ही की जाती है| 

1900 Grade Pay jobs in Rajasthan

राजस्थान में सातवें वेतन आयोग के अनुसार 1900 ग्रेड पे के अंतर्गत इंडियन कुक, इंग्लिश कुक ग्रेड सेकंड, देवस्थान डिपार्टमेंट में मैनेजर ग्रेड सेकंड, PHED विभाग में सैंपल टेकर व कुक, जल संसाधन विभाग में सिक्यूरिटी हेड कांस्टेबल, राजस्थान फोरेस्ट विभाग में कुक, सचिवालय में देशी कुक, होमगार्ड एंड सिविल डिफेंस विभाग में कांस्टेबल, जेल विभाग में वार्डर, बैंड मास्टर, राजस्थान मेडिकल एंड हेल्थ विभाग में प्रोजेक्टिनिस्ट, कुक और सुपीरियर फील्ड वर्कर, पुलिस विभाग में कुक सोशल जस्टिस एंड एंपावरमेंट विभाग में  असिस्टेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर|

GPF व SI कटौती

सरकारी कर्मचारी के भविष्य को सुरक्षित करने और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए GPF यानी जनरल प्रोविडेंट फंड और SI यानि स्टेट इन्सुरेंस के रूप में बेसिक सैलरी के अनुसार कुछ कटौती की जाती है| उक्त दोनों स्कीम में सरकारी कर्मचारी को अनिवार्य कटौती करवानी पड़ती है| जो निश्चित बेसिक सैलरी के अनुसार कटौती की जाती है| यानि की एक स्लैब निर्धारित की गयी है| सरकारी कर्मचारी जब चाहे GPF और SI जमा निधि का 65 प्रतिशत ऋण भी ले सकते है वो भी बिल्कुल कम ब्याज रेट पर|

1900 Grade Pay Salary

1900 Grade Pay Savings

1900 ग्रेड पे की सर्विस करना और सेविंग्स करना बहुत मुश्किल है| क्योंकि 1900 ग्रेड पे में केवल टाइमपास ही किया जा सकता है सेविंग्स नहीं की जा सकती है| राज्य सेवा में रहते हुए कर्मचारी की GPF और SI की कटौती होती है केवल वहीं सेविंग हो सकती है| इसके अलावा यदि कर्मचारी के पास आय का अन्य सोर्स है तो ही सेविंग्स की जा सकती है अन्यथा सेविंग्स करना बहुत ही मुश्किल यानि की न के बराबर है|

1900 Grade Pay राजकीय अवकाश 

राज्य सेवा में चयनित कर्मचारी को 1 वर्ष की अवधि में 15 दिन का आकस्मिक अवकाश मिलता है जो 1 साल की अवधि में लेप्स हो जाता है| इसके अलावा 30 दिन का उपार्जित अवकाश मिलता है| जिसमें 30 दिन का अवकाश लिया जा सकता है या अधिकतम 15 दिन का नकद भुगतान लिया जा सकता है| इसके अलावा 15 दिन का उपार्जित अवकाश सर्विस बुक में ऐड कर दिया जाता है|

शेष 15 दिन का अवकाश या फिर नगद भुगतान लिया जा सकता है| इसके अलावा कर्मचारी को 20 दिन का मेडिकल अवकाश भी मिलता है| राज्य सरकार के अधीनस्थ विभागों में 5 डेज वीक होता है यानि की एक वीक में केवल 5 ही दिन कार्यालय वर्क होता है शनिवार और रविवार को अवकाश होता है|  

Read About……………………

2 thoughts on “1900 Grade Pay Salary, Basic Salary, Grade Pay, Allowance”

  1. Pingback: 2400 Grade Pay Salary, Pay Level, Basic Salary, Allowance - Vacancy 2024

  2. Pingback: IFAS Online Test Series - Vacancy 2024

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version