भर्ती बोर्ड ने मुख्यमंत्री जी के आदेश अनुसार अगस्त माह में सिपाही परीक्षा कराने की तैयारी पूरी कर ली थी|
लेकिन कावड़ यात्रा और 24 से ज्यादा जिलों में बाढ़ की वजह से अब यह परीक्षा होगी 1 महीने देरी से|
भर्ती बोर्ड के अधिकारीयों के मुताबिक अब UP Police Re Exam को सितम्बर माह में करवाने के पुरे आसार है|
आपको बता दें की सिपाही भर्ती परीक्षा फरवरी माह में हुयी थी जिसका पेपर लीक होने की वजह से छह माह में दोबारा परीक्षा कराने का आदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था|
विदित है की ये परीक्षा कुल 60,244 पदों पर आयोजित की जानी है|