SBI Bank Manager Salary Per Month : अक्सर हम किसी न किसी कार्य से बैंक में जाते रहते है वहाँ पर हम एक नौजवान को देखते है जो एक बंद AC कमरे में बहुत व्यस्त दिखाई देता है जो अक अच्छे से कंप्यूटर के आगे बैठा कुछ कर रहा होता है| और बैंक का कोई कर्मचारी आता जाता रहता है तो उसको देखकर हम भी उसकी जगह होने का सपना देखते है उसी व्यक्ति को बैंक मैनेजर कहते है|
बैंक मैनेजर जो की ब्रांच का हेड होता है अपनी ब्रांच के सारे निर्णय उसी के द्वारा लिए जाते है| अपने स्टाफ में कार्य को डिवाइड करना, उनको टारगेट देना, टारगेट को पूरा करने के लिए मोटीवेट करना, अन्य फाइनेंसियल बॉडी के साथ रिलेशन बनाना, अपनी हेड ब्रांच को डाटा प्रस्तुत करना, अपनी ब्रांच को ऊँचाइयों पर लेके जाना, कस्टमर को अच्छी सर्विस प्रोवाइड करवाना आदि सारे कार्य बैंक मैनेजर के होते है|
SBI Bank Manager
SBI Bank Manager Salary Per Month : बैंक मैनेजर की जिम्मेदारी को देखते हुए इस पद पर किसी नये व्यक्ति को डायरेक्ट पोस्टिंग नहीं दी जाती है बल्कि ये सीट केवल प्रमोशन से ही भरी जाती है क्योंकि नया व्यक्ति कैसा भी डिसिशन लेगा उसका डायरेक्ट प्रभाव ब्रांच पर पड़ेगा तो ऐसे में अनुभव की बहुत महता रहती है| बैंक में तीन तरह की vacancy निकलती है सबसे नीचे की पोस्ट बैंक क्लर्क, फिर बैंक PO एंव बैंक SO बैंक क्लर्क का बहुत कम चांस है की बैंक मैनेजर की पोस्ट तक जा पाए लेकिन बैंक SO और बैंक PO के चांस है की बैंक मैनेजर के पद पर प्रमोशन ले सकता है|

बैंक मैनेजर बनने के लिए आपको पहले Bank PO बनना होगा|bank PO के पद पर 2 साल प्रोबेशन पीरियड पूरा करने के बाद में आप प्रमोशन के लिए एलिजिबल हो जाते है| आपको बता दें की प्रत्येक बैंक में इंटरनल एग्जाम होते है जिसमें बैंक की कार्यप्रणाली से रिलेटेड ही क्वेश्चन पूछे जाते है यदि आपने अच्छे तरीके से कार्य किया और सिखा है तो आप इस एग्जाम को पास करके आसानी से बैंक मैनेजर के पद पर प्रमोट हो सकते है और अपने सपने को पूरा कर सकते है| एक ब्रांच में कई तरह के मैनेजर होते है जूनियर मैनेजर, सीनियर मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, सर्विस मैनेजर, ब्रांच मैनेजर आदि ब्रांच मैनेजर को ही बैंक मैनेजर कहते है|
SBI Bank Manager Salary Per Month
बात करें SBI Bank Manager Salary Per Month की तो जितनी जिम्मेदारियों वाली पोस्ट है उतनी ही अच्छी सैलरी है बैंक मैनेजर को अच्छी खासी सैलरी, प्रमोशन, मान सम्मान, सुख सुविधाएँ मिलती है इसी के साथ-साथ यदि कोई बैंक मैनेजर बहुत ही अच्छा कार्य या कोई इनोवेशन करता है तो बैंक की तरफ से आकर्षक गिफ्ट भी दिए जाते है|
SBI बैंक मैनेजर को 63 हजार के लगभग बेसिक सैलरी मिलती है| इसी के साथ 31 हजार के लगभग मंहगाई भत्ता, 6 हजार के लगभग हाउस रेंट अलाउंस, लोकेशन अलाउंस, लर्निंग अलाउंस मिलता है सभी प्रकार के वेतन भत्तों को मिलाकर 1,29,000 के लगभग ग्रॉस सैलरी बनती है| NPS कटौती, इनकम टैक्स कटौती व यूनियन मेम्बरशिप कटौती करने के बाद में 1,10,000 के लगभग नेट सैलरी स्टेट बैंक मैनेजर को मिलती है| नीचे दी गयी टेबल के माध्यम से हम समझते है SBI Bank Manager Salary Per Month कितनी मिलती है|
State Bank Manager Salary Per Month | |||
Total Earnings | Total Deduction | ||
Basic Pay | 63,840.00 | NPS | 9,320.00 |
DA | 31,920.00 | Union Membership | 200.00 |
HRA | 6,384.00 | Income Tax | 9,239.00 |
TA | 4,860.00 | ||
CCA | 2,640.00 | ||
Location Allowance | 1,800.00 | ||
Learning Allowance | 1,210.00 | ||
Special Allowance | 16,780.00 | Total Deduction | 18,759.00 |
Total Gross Salary | 1,29,434.00 | Total Deduction | 18,759.00 |
State Bank Manager Salary Per Month= 1,29,434.00-18,759.00 = 1,10,675.00 |
About SBI-State bank of India
SBI बैंक भारत की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी सरकारी बैंक है 1 जुलाई 1944 को इस बैंक की स्थापना हुयी थी 14 सितम्बर 2022 को भारतीय स्टेट बैंक पहली बार भारतीय स्टॉक एक्सचेंज पर 5 ट्रिलियन पूंजीकरण को पर करने वाला तीसरा ऋणदाता और 7 वीं भारतीय कंपनी बन गया है|
SBI Bank Manager Salary After 10 Years
अब बात करते हैं कि एसबीआई बैंक मैनेजर को 10 साल के बाद कितनी सैलरी मिलती है| प्रतिवर्ष महंगाई भत्ता, हाउस रेंट अलाउंस और अन्य भत्तों में बढ़ोतरी होने एंव इंक्रीमेंट लगने से लगभग 4000-5000 रु. सैलरी बढ़ जाती है| यानी की 10 साल बाद एसबीआई बैंक मैनेजर को डेढ़ लाख प्लस सैलरी मिलती है| इसके अलावा यदि 10 साल में एक प्रमोशन हो जाता है तो इस सैलरी में और भी उछाल देखने को मिल सकता है|
नोट: ऊपर दी गयी जानकारी में सिटी, एक्सपीरियंस, बैंक ब्रांच और पे स्केल के अनुसार सैलरी में थोडा बहुट अंतर आना स्वाभाविक है|
Read About………….