Mahila Supervisor Salary in Rajasthan (महिला पर्यवेक्षक सैलरी) : राजस्थान में महिला अधिकारिता विभाग की तरफ से महिला पर्यवेक्षक जिसे हम महिला सुपरवाइजर (Mahila Supervisor) भी कह सकते हैं के पदों पर सरकारी नौकरी (Govt Job) निकाली जाती है| इसमें अधिकतम 5 प्रतिशत पद पुरुषों के लिए और अन्य शेष पद महिलाओं के लिए आरक्षित होते है| महिला सुपरवाइजर (महिला पर्यवेक्षक) एक अधिकारी लेवल की सरकारी नौकरी है जो ब्लॉक लेवल पर केवल एक ही पद होता है| इस लेख में हम महिला सुपरवाइजर (महिला पर्यवेक्षक सैलरी) को मिलने वाली सैलरी, वेतन भत्ते, इन्क्रीमेंट, प्रमोशन, ग्रेड पे, बेसिक पे व अन्य सुविधाओं के बारे में डिटेल में चर्चा करेंगे|

Mahila Supervisor Job Profile (महिला पर्यवेक्षक जॉब प्रोफाइल)
महिला पर्यवेक्षक (Mahila Supervisor) एक अधिकारी लेवल की सरकारी नौकरी (Govt Job) है| महिला सुपरवाइजर का पद ब्लॉक लेवल पर केवल एक ही पद होता है| महिला सुपरवाइजर के नीचे साथिन (महिला स्टाफ) काम करती है जो एक ग्राम पंचायत पर एक होती है| इस तरह से एक ब्लॉक के अंडर आने वाली ग्राम पंचायतों की साथिन महिला स्टाफ महिला सुपरवाइजर के अधीन कार्य करती है|
- ब्लॉक के अन्दर साथिनों द्वारा पुरे मंथ में अपनी ग्राम पंचायतों में किये गये कार्यों की रिपोर्ट को चेक करना एंव मीटिंग की अध्यक्षता करना|
- साथिनों के कार्य का सुपरविज़न करना|
- साथिनों के प्रतिदिन के कार्य को चेक करना और उनको गाइड करना|
- साथिनों द्वारा बेटी जन्मोत्सव का आयोजन करवाया जाता है| तथा महिला सुपरवाइजर को रिपोर्ट प्रस्तुत की जाती है| महिला सुपरवाइजर आयोजन करवाती है और साथिन को निर्देशित करती है|
- साथिन ग्राम पंचायत में टीकाकरण करती है महिला सुपरवाइजर जरूरी सामान की पूर्ति करवाती है तथा जरूरी दिशा निर्देश जारी करती है|
- महिला सुपरवाइजर को ब्लॉक लेवल पर प्रोटेक्शन ऑफिसर भी कहते है क्योंकि अपने ब्लॉक में 0 से 6 वर्ष के बच्चों और महिलाओं के खिलाफ किसी भी तरह की हिंसा या कोई अप्रिय घटना होती है तो महिला सुपरवाइजर उसमें जरूरी एक्शन लेती है| और उन्हें राहत प्रदान करती है तथा क़ानूनी सहायता उपलब्ध करवाती है|
- किसी ग्राम पंचायत में कोई बाल विवाह हो रहा है तो साथिन महिला सुपरवाइजर को सुचना देती है और महिला सुपरवाइजर SDM को सुचना देकर नियमानुसार कार्यवाही कर बाल विवाह को रोकती है|
- किसी महिला से साथ घरेलू हिंसा होने की स्थिति में उस महिला की हर तरीके से मदद करना चूँकि महिला अनपढ़ हो सकती है या फिर क़ानूनी कार्यवाही से अनभिज्ञ हो सकती है तो महिला सुपरवाइजर उसकी मदद कर उसे न्याय दिलाने की कोशिश करती है|
- कोई भी महिला या बच्चा किसी भी कारण से पीड़ित है तो उसको पांच दिन के लिए One Stop Center में ठहरने की सुविधा उपलब्ध करवाती है ताकि वो बिना डरे अपनी लड़ाई लड़ सके| और खुद को सुरक्षित महसूस कर सके|
- साथिनों को कन्या वाटिका तैयार करनी होती है| महिला सुपरवाइजर उनकी जाँच करती है|
- महिला सशक्तिकरण के लिए चलायी जाने वाली सरकारी योजनाओं को इम्प्लीमेंट करवाना और शत प्रतिशत रिजल्ट हासिल करने के प्रयास करना|
- महिलाओं के प्रति फैली कुप्रथाओं को समाप्त करने का प्रयास करना|
- महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना|
- साथिनों के माध्यम से पढाई छोड़ चुकी बालिका या अनपढ़ बालिका को शिक्षा से जोड़ने का प्रयास करना|
Mahila Supervisor Salary in Rajasthan (महिला पर्यवेक्षक सैलरी)
राजस्थान में Mahila Supervisor (महिला पर्यवेक्षक) को अच्छी खासी सैलरी मिलती है| क्योंकि ये एक अधिकारी लेवल की पोस्ट है महिला सुपरवाइजर महिला अधिकारिता विभाग के अधीनस्थ कार्य करती है| सातवें वेतन आयोग के अनुसार महिला सुपरवाइजर को एल 10 में 3600 ग्रेड पे में सैलरी मिलती है| जैसे ही आपकी फर्स्ट जोइनिंग होती है आपको 2 साल का प्रोबेशन पीरियड पूरा करना होता है| प्रोबेशन पीरियड में केवल फिक्स वेतन ही मिलता है किसी प्रकार का अन्य वेतन भत्ता नहीं मिलता है|
Mahila Supervisor Salary in Rajasthan in Probation | |||
Earnings | Deduction |
||
Grade Pay | 3600 | SI | 800 |
Pay Level | 10 | RJHS | 440 |
Basic Pay | 33,800 | ||
Fix Salary in Probation Period | 23,700.00 | Total Deduction | 1240 |
Mahila Supervisor Salary in Rajasthan in Probation =23,700-1240= 22,460 |
Mahila Supervisor Salary in Rajasthan After Probation
Mahila Supervisor को 2 साल के प्रोबेशन के बाद में अच्छी खासी सैलरी मिलती है क्योंकि प्रोबेशन पीरियड में आपको केवल फिक्स वेतन ही मिलता है किसी भी प्रकार का अन्य वेतन भत्ता नहीं मिलता है| प्रोबेशन पीरियड के बाद में सातवें वेतन आयोग के अनुसार पे लेवल एल 10 में ग्रेड पे 3600 में 33,800 रु. की बेसिक सैलरी मिलती है इसके अलावा 53 प्रतिशत मंहगाई भत्ता 10 प्रतिशत हाउस रेंट अलाउंस भी मिलता है| तथा कुछ SI, GPF और RGHS की कटौतियां होने के बाद नेट सैलरी बनती है|
Mahila Supervisor Salary in Rajasthan After Probation | |||
Earnings | Deduction |
||
Grade Pay | 3600 | GPF | 2100 |
Pay Level | L-10 | SI | 2200 |
Basic Salary | 33,800.00 | RGHS | 440 |
DA | 17,914.00 | ||
HRA | 3,080.00 | ||
Mahila Supervisor Salary in Rajasthan | 54,794.00 | Total deduction | 4740.00 |
Mahila Supervisor Salary in Rajasthan After Probation = 54,794-4,740 = 50,054 |
Mahila Supervisor Salary Allowance (वेतन भत्ते)
महिला सुपरवाइजर को सातवें वेतन आयोग के अनुसार पे लेवल एल 10 में 3600 ग्रेड पे की सैलरी मिलती है| इसके अलावा कुछ वेतन भत्ते भी मिलते है जैसे वर्ष 2024 में 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता, 10 हाउस रेंट अलाउंस मिल रहा है| को मिलाकर ग्रॉस सैलरी बनती है| सभी प्रकार के वेतन भत्तों और कटौतियों की गणना बेसिक सैलरी पर की जाती है|
प्रतिवर्ष 1 जुलाई को इन्क्रीमेंट लगने से बेसिक सैलरी में लगभग 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी होती है| इसके अलावा सरकार द्वारा प्रतिवर्ष जनवरी और जुलाई माह में 3-4 प्रतिशत महंगाई भत्ता और 2-3 वर्षों के अन्तराल के बाद में मकान किराया भत्ता में बढ़ोतरी की जाती है इस तरह से राजस्थान में महिला सुपरवाइजर को अच्छी खासी सैलरी और वेतन भत्ते मिलते है|
Mahila Supervisor Promotion (महिला पर्यवेक्षक प्रमोशन)
बात करें महिला सुपरवाइजर (महिला पर्यवेक्षक) प्रमोशन की तो राजस्थान में 9, 18, 27 का नियम है जब आपकी सर्विस को 9 साल हो जाते है तो आपका प्रमोशन हो जाता है और आपके सैलरी में भी काफी बढ़ोतरी हो जाती है इसी तरह अगला प्रमोशन 18 वर्ष की सर्विस पर और फिर अगला 27 वर्ष की सर्विस पर आपका प्रमोशन हो जाता है| ये इसलिए है क्योकि कई विभागों में प्रमोशन का अलग पद होता ही नहीं है तो इस स्थिति में आपको नेक्स्ट ग्रेड पे मिल जाता है सैलरी भी बढती है लेकिन आपका पद वही रहता है|