आज ही करें Ladli Behna Yojana (लाडली बहना योजना) ऑनलाइन अप्लाई मध्यप्रदेश सरकार देगी महिलाओं को 1250 रु. प्रतिमाह

Ladli Behna Yojana : महिला सशक्तिकरण की और एक कदम बढ़ाते हुए व महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत एंव स्वावलम्बी बनाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार Ladli Behna Yojana (लाडली बहना योजना) के अंतर्गत महिलाओं को आर्थिक सहायता दे रही है| मध्यप्रदेश के आर्थिक विकास की मुख्य धारा में जोड़ने एंव विकसित देश का सपना साकार करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश सरकार ने यह योजना लांच की है| जानते है डिटेल में लाडली बहना योजना के बारे में सारी जानकारी|

Chief Minister Ladli Behna Yojana

मध्य प्रदेश में श्रम बल में महिलाओं की भूमिका न के बराबर होने पर महिलाओं को आर्थिक स्वावलंबी बनाने उनके तथा उन पर आश्रित बच्चों का पोषण एवं स्वास्थ्य तथा महिलाओं को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए 28 जनवरी 2023 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा “मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना” का शुभारंभ किया गया| इस योजना में महिलाओं को प्रतिमाह 1250 रु. दिये जायेंगे|

Ladli Behna Yojana Kya Hai

महिलाओं की परिवार में अहम भूमिका, महिलाओं को स्वयं के खर्च के प्रति स्वतंत्र करने और उनका एंव उन पर आश्रति बच्चों का पोषण एंव स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा इस योजना का शुभारम्भ किया गया है| इस योजना में महिलाओं को आर्थिक सहयोग दिया जायेगा| जिससे महिलाओं का आर्थिक विकास होगा तथा अपने स्वास्थ्य और पोषण का ख्याल रख सकेंगी|

Ladli Behna Yojana
Image : Official Website Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana उद्देश्य 

  • महिलाओं के स्वावलंबन एवं उनके आश्रित बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार लाने के लिए|
  • महिलाओं को आर्थिक रूप से अधिक मजबूत बनाने के लिए|
  • परिवार स्तर पर निर्णय लिए जाने में महिलाओं की भूमिका को सुनिश्चित करने के लिए|
  • महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए|
  • राज्य के श्रम बल में महिलाओं की भूमिका का प्रतिशत बढ़ाने के लिए|
  • महिलाओं का आर्थिक विकास करने के लिए|
  • महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता प्रदान करने के लिए|

Ladli Behna Yojana दस्तावेज 

  • लाडली बहन योजना में अप्लाई करने के लिए महिला के पास समग्र पोर्टल द्वारा जारी परिवार आईडी या सदस्य आईडी होनी चाहिए|
  • महिला का व्यक्तिगत बैंक खाता होना चाहिए|
  • महिला के पास आधार कार्ड होना चाहिए|
  • समग्र पोर्टल से कनेक्ट मोबाइल नंबर होना चाहिए|
  • बैंक से आधार कार्ड लिंक होना चाहिए|
  • बैंक खाते में DBT की सुविधा चालू होनी चाहिए|
  • समग्र पोर्टल से आधार कार्ड का डाटा मैच होना चाहिए|
  • किसी अन्य योजना का लाभ नहीं लेने का शपथ प्रमाण पत्र|

Ladli Behna Yojana पात्रता

  • लाडली बहना योजना के लिए वे ही महिलाएं पात्र होगी जो मध्य प्रदेश की स्थानीय निवासी हो|
  • विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिला भी पत्र होगी|
  • लाडली बहना योजना के लिये महिला की  21 वर्ष से 60 वर्ष के बीच उम्र होनी चाहिए|

Ladli Behna Yojana अपात्रता 

  • जिनकी स्वयं या परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख से अधिक हो|
  • स्वयं या परिवार का कोई भी सदस्य आयकरदाता हो|
  • स्वयं या परिवार में कोई सदस्य सरकारी सेवा में स्थाईकर्मी या नियमित या संविदाकर्मी या सेवानिवृत्ति पेंशन प्राप्त करता हो 
  • जो स्वयं या परिवार में कोई सदस्य वर्तमान या भूतपूर्व सांसद या विधायक हो|
  • जो स्वयं भारत या राज्य सरकार की किसी योजना से 1250 रु. से अधिक की राशि प्राप्त कर रही हो|
  • जो स्वयं या परिवार में कोई भारत या राज्य सरकार की किसी निगम या बोर्ड में सदस्य या अध्यक्ष हो|
  • स्वय या परिवार में 5 एकड से अधिक भूमि हो|
  • स्वयं या परिवार में कोई जनप्रतिनिधि हो पंच और उपसरपंच को छोडकर|
  • परिवार या स्वयं के नाम कोई चार पहिया वाहन हो ट्रेक्टर को छोडकर

तो ये सभी महिलाएं लाडली बहना योजना के लिए अपात्र होगी|

Ladli Behna Yojana में लाभ 

  • लाडली बहना योजना में महिला को पात्रता अवधि में प्रतिमाह 1250 रु. मिलेगे|
  • लाडली बहना योजना में यदि किसी महिला को 60 वर्ष की कम अवधि में यदि 125० रु. से कम पेंशन मिल रही है तो उसकी 1250 रु. तक पूर्ति की जाएगी|

Ladli Behna Yojana Online Apply 

  • आवेदन मोबाइल से या पोर्टल से ऑनलाइन किया जा सकेगा|
  • महिला ऑनलाइन आवेदन करने से पहले प्रपत्र भरकर ऑनलाइन आवेदन करने की जानकारी प्राप्त कर सकती है|
  • उक्त प्रपत्र वार्ड कार्यालय/ग्राम पंचायत/कैंप/आंगनबाड़ी केंद्र में उपलब्ध रहेंगे|
  • आवेदन को वार्ड कार्यालय/ग्राम पंचायत/कैंप/आंगनबाड़ी केंद्र प्रभारी द्वारा ऑनलाइन किया जायेगा और महिला को पावती पत्र दिया जायेगा|
  • आवेदन करने की सारी प्रक्रिया निशुल्क रहेगी|
  • आवेदन करने की प्रक्रिया में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहयोग करेगी|

Ladli Behna Yojana प्रक्रिया 

  • ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि के बाद पात्र पाई गई महिलाओं की अंतरिम सूची जारी की जाएगी|
  • अंतरिम सूची जारी होने के बाद 15 दिवस तक आपत्तियां मांगी जाएगी| आपत्ती ऑफलाइन या ऑनलाइन या संपर्क पोर्टल पर उपलब्ध कराई जा सकती है|
  • आपत्तियों का निस्तारण करने के लिए ग्राम पंचायत, नगर पालिका और नगर परिषद स्तर पर समिति बनाई जाएगी|
  • आपत्तियां प्राप्त होने के बाद 15 दिवस में समिति आपतियों का  निस्तारण करेगी|
  • उसके बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी|
  • पात्र महिला को प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा|
  • पात्र महिला को राशि का भुगतान उसके बैंक खाते में किया जाएगा|
  • भविष्य में महिला की पात्रता एंव  अपात्रता की जांच समिति द्वारा की जाती रहेगी|

Ladli Behna Yojana Status

  • लाडली बहना योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए ऑफिसियल वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ को चेक आउट किया जा सकता है|
  • लाडली बहन योजना का स्टेटस जानने के लिए महिला संबंधित वार्ड कार्यालय, ग्राम पंचायत, नगर पालिका या किसी कैंप या आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से जानकारी प्राप्त कर सकती है|
  • इसके अलावा ऑफिशल वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/LBYApplicationStatus.aspx पर जाकर भी लाडली बहना योजना का स्टेटस ऑनलाइन चेक किया जा सकता है|
Ladli Behna Yojana
Image : Official Website Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana से महिला का विकास कैसे होगा|

  • लाडली बहना  योजना से महिलाओं के आर्थिक सहयोग में प्राप्त राशि से स्वयं के पोषण पर विशेष ध्यान दे पाएंगी|
  • जिससे महिलाएं बॉडी मास इंडेक्स के मानक स्तर पर आ सकेगी|
  • इस योजना में मिले आर्थिक लाभ से महिलाओं में एनीमिया के स्तर में भी सुधार होगा|
  • महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होने पर उन पर आश्रित बच्चों का भी भरन पोषण आसानी से होगा|
  • महिलाओं की श्रम बल में भागीदारी सुनिश्चित होगी|
  • महिलाओं के परिवार में उनकी निर्णायक भूमिका सुनिश्चित होगी|
  • महिलाएं अपनी प्राथमिकता के अनुसार खर्च करने हेतु स्वतंत्र होगी|
  • अधिक आर्थिक स्वतंत्रता मिलने से स्वरोजगार आजीविका के संसाधनों की ओर अग्रसर होगी|

लाडली बहना योजना Important Links

लाडली बहना योजना
Official Website https://cmladlibahna.mp.gov.in/
लाडली बहना  योजना Apply Online Click Here
Ladli Behna Yojana Status Click Here
लाडली बहना  योजना अंतिम सूची Click Here
Download Notification लाडली बहना  योजना Click Here
संशोधित Detail Notification लाडली बहना  योजना Click Here
लाडली बहना  योजना अनंतिम सूची Click Here

Read About……………..

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top