फ्रेशर से लेकर रिटायरमेंट तक की Junior Accountant Salary का खुलासा

क्या आपका भी सपना है जूनियर अकाउंटेंट (Junior Accountant) बनने का, क्या आप जानना चाहते है की एक जूनियर अकाउंटेंट (Junior Accountant Salary) असल में कितना कमा लेता है| जूनियर अकाउंटेंट के सामने अपने जॉब करियर में क्या-क्या मुश्किलें और क्या-क्या संभावनायें होती है| सरकारी और प्राइवेट सेक्टर कोनसा है बेहतर जूनियर अकाउंटेंट के लिए| जूनियर अकाउंटेंट अपने जॉब करियर में कितनी ग्रोथ कर सकता है| जूनियर अकाउंटेंट को कितना वेतन, कौन-कौनसे वेतन भत्ते, मेडिकल सुविधा, राजकीय अवकाश, वर्क प्रोफाइल, ऑफिस टाइम और क्या- क्या सुख सुविधाएँ मिलती है|

Junior Accountant Salary
Junior Accountant Salary

Junior Accountant Kya Hota Hai

एक कॉमन सवाल जो हर किसी के दिमाक में घूमता है की जूनियर अकाउंटेंट क्या होता है| किसी भी डिपार्टमेंट के ऑफिस में वित्त यानि की सरकारी धन का लेन-देन होता है| सरकारी धन के लेन-देन के लिए वित्त विभाग द्वारा कुछ नियम कानून बनाये गये है तो जूनियर अकाउंटेंट वित्त विभाग का अधिकारी होता है जो डायरेक्ट वित्त विभाग के अधीन होता है और अपने ऑफिस की सारी सुचना टाइम टू टाइम वित्त विभाग को भेजता है| जूनियर अकाउंटेंट वित्त विभाग के सारे नियम कानूनों का ज्ञाता होता है| इसलिए किसी भी ऑफिस या विभाग के सारे ऐसे काम जो पैसे से जुड़े हो जूनियर अकाउंटेंट के सिग्नेचर के बिना नहीं होते है|

Post Junior Accountant
Department Financial Department
Qualification Graduation
Gazetted/Non Gazetted Non Gazetted

Junior Accountant Grade Pay

सरकारी सिस्टम में कर्मचारियों अधिकारीयों की सैलरी फिक्स करने के लिए एक वेतन आयोग को लागु किया जाता है जो की लगभग 10 वर्षों के लिए लागु रहता है| प्रत्येक वेतन आयोग में ग्रेड पे और ग्रेड पे में बेसिक पे फिक्स होता है| उस बेसिक पे पर महंगाई भत्ता और हाउस रेंट अलाउंस दिया जाता है| तथा कुछ प्रकार की कटौतियां भी की जाती है| जूनियर अकाउंटेंट को सातवें वेतन आयोग के अनुसार ग्रेड पे 3600 में पे लेवल एल 10 की सैलरी मिलती है| जिसमें 33,800 रु. की बेसिक सैलरी मिलती है|

Junior Accountant Salary Structure
Pay Commission 7th
Grade Pay 3600
Pay Level L-10
Pay Band PB-2 (9300-34800)
Basic Pay 33,800

Junior Accountant Salary Slip का खुलासा 

Junior Accountant Salary : जूनियर अकाउंटेंट को सातवें वेतन आयोग के अनुसार पे लेवल 10 में 3600 ग्रेड पे में 33,800 रु. की बेसिक सैलरी मिलती है| बेसिक सैलरी पर महंगाई भत्ता और मकान किराया भत्ता भी मिलता है| इसके अलावा कुछ कटौतियां भी होती है जानते है डिटेल में सारी जानकारी|

Junior Accountant Salary Slip
Item Total Deduction
Basic Pay 33,800 33,800.00 GPF 2,100.00
HRA 33,800 × 10% = 3,380.00 SI 2,200.00
DA 33,800 × 55% 18,590.00 RGHS 440.00
Junior Accountant Gross Salary 55,770 Total Deduction 4,740.00
Junior Accountant Net Salary = 55,770.00 – 4,740.00 = 51,030

कैसे होती है Junior Accountant Salary में बढ़ोतरी 

जो सरकारी सेक्टर में नहीं है उनके सामने ये एक कॉमन सवाल रहता है की आखिर सैलरी कैसे बढती है| जैसे आपको विदित हो चूका है की एक वेतन आयोग चलता है ग्रेड पे होता है बेसिक सैलरी होती है वगैरा-वगैरा| जूनियर अकाउंटेंट की बेसिक सैलरी 33,800 रु. होती है| इस बेसिक सैलरी पर महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) और मकान किराया भत्ता (House Rent Allowance) मिलता है|

ये महंगाई भत्ते को सरकार द्वारा वर्ष में 2 बार जनवरी और जुलाई में देश में बढ़ रही महंगाई के अनुरूप 3-4 प्रतिशत बढ़ाया जाता है| और मकान किराया भत्ते को 3-4 वर्षों के अन्तराल में 1-2 प्रतिशत बढ़ाया जाता है| इसी तरीके से बेसिक सैलरी भी प्रतिवर्ष 1 जुलाई को लगभग 3 प्रतिशत बढती है जिसे इन्क्रीमेंट लगना कहते है| इस तरीके जूनियर अकाउंटेंट की सैलरी में बढ़ोतरी होती है|

जूनियर अकाउंटेंट का 33,800 से 1 लाख तक का सफ़र 

जूनियर अकाउंटेंट की सैलरी उसके एक्सपीरियंस और प्रमोशन के अनुसार लगातार बढती रहती है जूनियर अकाउंटेंट की सरकारी नौकरी में आपको 2 साल का प्रोबेशन पीरियड पूरा करना होता है| 2 साल के प्रोबेशन में आपको लगभग 25000 रु. सैलरी मिलती है प्रोबेशन के बाद में आपको लगभग 50,000 रु. सैलरी मिलती है| जैसे जैसे आपकी सर्विस के वर्ष बढ़ते है आपके इन्क्रीमेंट और वेतन भत्तों से सैलरी बढती रहती है| 

जूनियर अकाउंटेंट की लगभग 5 साल की सर्विस के बाद में आपका AAO II के पद पर प्रमोशन भी हो जाता है| जैसे ही आपका प्रमोशन होता है सैलरी में लगभग 10 से 15 हजार का उछाल देखने को मिलता है| इसी तरह से लगभग 5 साल की सर्विस के बाद में आपका अलग प्रमोशन AAO I के पद पर हो जाता है| इसी तरह से प्रमोशन होते रहते है और जब आप रिटायरमेंट होते है तो आपकी सैलरी 1 लाख प्लस हो जाती है|

Junior Accountant Work Profile 

Junior Accountant Salary : सरकार की तरफ से जो भी राशि किसी योजना या स्कीम या सैलरी, वेतन भत्तों के रूप में खर्च होती है या फिर राजस्व वसूली विभाग द्वारा की जाती है तो उसका लेखा जोखा सरकार के खाते से पैसा इकालना और जमा करवाना ये सारी जिम्मेदारी जूनियर अकाउंटेंट की होती है| जूनियर अकाउंटेंट की ऑफिस जॉब है उसे कभी भी फील्ड में नहीं जाना पड़ता है|

Junior Accountant Salary Feature Image
Junior Accountant Salary Net Salary & grade Pay

Junior Accountant Office Time, Medical Facilities

Junior Accountant Salary : जूनियर अकाउंटेंट का ऑफिस टाइम 9:30 से 6:00 बजे तक रहता है| दोपहर में 1:00 से 1:30 बजे तक 30 मिनट का लंच ब्रेक भी होता है| इसके अलावा जूनियर अकाउंटेंट को पुरे परिवार को फ्री मेडिकल सुविधा भी मिलती है| रहने के लिए सरकारी आवास भी मिलता है| गाड़ी वगैरा नहीं मिलती है|

Junior Accountant राजकीय अवकाश 

Junior Accountant Salary : इसके अलावा 5 डे वीक रहता है यानि की जूनियर अकाउंटेंट को केवल 5 दिन ही ऑफिस जाना होता है| एक वीक में 2 दिन का राजकीय अवकाश फिक्स है उसके अलावा भी 1 महीने में 4-5 दिन का अवकाश सरकार की तरफ से रहता है| 

जूनियर अकाउंटेंट को 1 वर्ष में 15 दिन का आकस्मिक अवकाश और 30 दिन का उपार्जित अवकाश भी मिलता है| उपार्जित अवकाश में से 15 दिन का नगद भुगतान भी लिया जा सकता है और 15 दिन को जमा भी करवाया जा सकता है जो की आपको रिटायरमेंट पर अधिकतम 300 उपार्जित अवकाश का नगद भुगतान भी मिल जाता है|

For More Updates Join Our Whatsapp Channel

Read Also:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top