Account Officer Salary : सरकारी खजाने के आय और व्यय का हिसाब किताब रखने के लिए सरकार द्वारा हर विभाग में लेखाधिकारी नियुक्त किये जाते है ताकि सरकारी खजाने का दुरूपयोग नहीं हो| किसी भी सरकारी विभाग में अकाउंट ऑफिसर वित्त विभाग की तरफ से नियुक्त किया जाता है जो सरकारी निधि के उपयोग करने के तौर तरीके नियमों अधिनियमों का का विशेषज्ञ होता है| यदि अकाउंट ऑफिसर को लगता है की कार्यालय में सरकारी निधि का दुरूपयोग हुआ है या निधि की तुलना में रद्दी क्वालिटी का कार्य हुआ है तो वह वित्त विभाग को शिकायत कर सकता है|

अकाउंट ऑफिसर की सरकारी नौकरी जिम्मेदारीपूर्ण व काफी सम्माननीय है अकाउंट ऑफिसर को अच्छी खासी सैलरी, वेतन भत्ते, प्रमोशन, इंक्रीमेंट और अन्य सुविधाएं मिलती है| इस लेख में हम जानेंगे की अकाउंट ऑफिसर बनने के बाद आपको क्या-क्या कार्य करने पड़ते हैं यानी कि आपकी जॉब प्रोफाइल क्या रहती है आपका ग्रेड पे, बेसिक सैलेरी, इंक्रीमेंट और प्रमोशन के क्या प्रावधान होते हैं| मेरी जानकारी जानेंगे डिटेल में|
Account Officer Job Profile
Account Officer Salary : प्रत्येक डिपार्टमेंट और उसके बाद प्रत्येक कार्यालय का एक बजट हेड होता है उस बजट हेड में सरकार द्वारा कार्यालय खर्च, अधिकारी /कर्मचारियों की सैलरी और अन्य योजनाओं का पैसा दिया जाता है ज्ञात रहे की इन सबका बजट शीर्ष अलग-अलग होता है| उस बजट हेड में आने वाले पैसे को अकाउंट ऑफिसर की परमिशन के बिना खर्च नहीं किया जा सकता| किसी भी निधि से पैसा निकल जाएगा तो पूरे चैनल के माध्यम से निकलेगा| कार्यालय का कोई भी बिल अकाउंट ऑफिसर की परमिशन से ही पास होगा|

यदि किसी कर्मचारी से पैसा वसूल करना है या एरियर बनाना है| या कोई एक्स्ट्रा बेनिफिट देना है| तो उसकी स्वीकृति भी अकाउंट ऑफिसर ही जारी करता है| कार्यालय की कैशबुक, बिल रजिस्टर व कार्यालय की तिजोरी को कभी भी अकाउंट ऑफिसर चेक कर सकता है| इसके अलावा अकाउंट ऑफिसर बिड निकलता है कार्यालय के लिए कोई वस्तु खरीदनी है या को पुराना सामान बेचना है तो उसकी बोली लगाने का कार्य भी अकाउंट ऑफिसर के द्वारा ही किया जाता है|
Junior Account Officer Salary (Junior Accountant Salary)
Account Officer Salary : अकाउंट ऑफिसर का जो सबसे नीचे का पद है उसे जूनियर अकाउंटेंट बोलते हैं जूनियर अकाउंटेंट को पे लेवल 10 में 3600 ग्रेड पे के अंतर्गत 33,800 रु. की बेसिक सैलरी मिलती है| जैसे ही आपकी जॉइनिंग होती है तो आपको 2 साल का प्रोबेशन पीरियड पूरा करना होता है| प्रोफेसर पीरियड में आपको बेसिक सैलरी का केवल फिक्स वेतन ही मिलता है अन्य कोई वेतन भत्ते, इंक्रीमेंट या प्रमोशन नहीं मिलते हैं|
Junior Account Officer Salary in Probation | |||
Earnings | Deduction |
||
Grade Pay | 3600 | SI | 800 |
Pay Level | 10 | RJHS | 440 |
Basic Pay | 33,800 | ||
Fix Salary in Probation Period | 21970.00 | Total Deduction | 1240 |
Junior Account Officer Salary in Probation = 21970-1240= 20,730 |
Junior Account Officer Salary After 2 Years
Account Officer Salary : राज्य सेवा में जूनियर अकाउंट ऑफिसर के पद पर 2 साल का प्रोबेशन पीरियड पूरा होने के उपरांत हेड ऑफिस द्वारा राज्य सेवा में स्थाई कर दिया जाता है| 2 साल के बाद जूनियर अकाउंट ऑफिसर को सातवें वेतन आयोग के अनुसार पे लेवल 10 में 3600 ग्रेड पे के अंतर्गत 33,800 रु. की बेसिक सैलरी मिलती है|
बेसिक सैलरी प्लस 53% महंगाई भत्ता प्लस 10% हाउस रेट अलाउंस मिलता है इसके अलावा कुछ कटौतियां जैसे SI, GPF, RGHS भी होती है| ज्ञात रहे की सभी प्रकार के वेतन भत्ते इंक्रीमेंट और कटौतियों की गणना बेसिक सैलरी पर ही की जाती है| जूनियर अकाउंटेंट की बेसिक सैलरी में 1 जुलाई को इन्क्रीमेंट लगने से बढ़ोतरी होती है| जूनियर अकाउंटेंट को 15 दिन का आकस्मिक अवकाश और 30 दिन का उपार्जित अवकाश एंव 20 दिन का मेडिकल अवकाश भी मिलता है|
Junior Account Officer Salary After 2 Years | |||
Earnings | Deduction |
||
Grade Pay | 3600 | GPF | 2100 |
Pay Level | L-10 | SI | 2200 |
Basic Salary | 33,800.00 | RGHS | 440 |
DA | 17,914.00 | ||
HRA | 3,380.00 | ||
Junior Account Officer Salary | 55,094.00 | Total deduction | 4740.00 |
Junior Account Officer Salary After 2 Years = 55,094-4,740 = 50,354 |
Assistant Account Officer-II Salary
जूनियर अकाउंट ऑफिसर के पद पर कार्य करते हुए चार-पांच साल बाद आप प्रमोशन से असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर सेकंड यानी की AAO-II बनते हैं| असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर को सातवें वेतन आयोग के अनुसार पे लेवल 11 में 4200 ग्रेड पे के अंतर्गत 37,800 की बेसिक सैलरी मिलती है| वर्ष 2024 के अनुसार 53 प्रतिशत मंहगाई भत्ता और 10 प्रतिशत हाउस रेंट अलाउंस मिलता है|
वेतन भत्तों की गणना व GPF, SI, RGHS की कटौती बेसिक सैलरी पर की जाती है| असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर सेकंड की बेसिक सैलरी में 1 जुलाई को इन्क्रीमेंट लगने से बेसिक सैलरी में बढ़ोतरी होती है| जनवरी और जुलाई में लगभग 3-4 प्रतिशत मंहगाई भत्ता बढकर मिलता है| असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर सेकंड को 15 दिन का आकस्मिक अवकाश और 30 दिन का उपार्जित अवकाश व 20 दिन का मेडिकल अवकाश भी मिलता है|
Assistant Account Officer-II Salary | ||||
Item | Total | Deduction | ||
Grade Pay Basic | 37,800 | 37,800.00 | GPF | 2,100.00 |
HRA | 37,800 × 10% = | 3,780.00 | SI | 2,200.00 |
DA | 37,800 × 53% | 20,034.00 | RGHS | 658.00 |
Assistant Statistical Officer Gross Salary | 61,614.00 | Total Deduction | 4,958.00 | |
Assistant Account Officer-II Salary = 61,614.00 – 4,958.00 = 56,656.00 |
Assistant Account Officer-I Salary
असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर सेकंड के पद पर सर्विस के लगभग सात आठ साल बाद आप प्रमोशन से असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर फर्स्ट बनते हैं| असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर फर्स्ट को सातवें वेतन आयोग के अनुसार पे लेवल 12 में 4800 ग्रेड पे के अंतर्गत 44,300 रु. की बेसिक सैलरी मिलती है| वर्ष 2024 के अनुसार 53 प्रतिशत मंहगाई भत्ता, 10 प्रतिशत हाउस रेंट अलाउंस मिलता है|
प्रतिवर्ष 1 जुलाई को असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर फर्स्ट को इन्क्रीमेंट लगने से बेसिक सैलरी में वृद्धि होती है| इसके अलावा मंहगाई भत्ता प्रतिवर्ष जनवरी और जुलाई में 4 प्रतिशत के लगभग बढ़ता है| असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर को 15 दिन का आकस्मिक अवकाश और 30 दिन उपार्जित अवकाश व 20 दिन का मेडिकल अवकाश भी मिलता है|
Assistant Account Officer-I Salary | ||||
Item | Total | Deduction | ||
Basic Pay | 44,300 | 44,300.00 | GPF | 2850.00 |
HRA | 44,300 × 10% = | 4,430.00 | SI | 2200.00 |
DA | 44,300 × 53%= | 23,479.00 | RGHS | 875.00 |
Total Gross Salary | 72,209.00 | Total Deduction | 5,925.00 | |
Assistant Account Officer-I Salary = 72,209.00 – 5,925.00 = 66,284 |
Pingback: GPF Statement Download कैसे करें - Vacancy 2024
Pingback: 2400 Grade Pay in Hand Salary - Vacancy 2024
Pingback: 1900 Grade Pay Salary, Basic Salary, Grade Pay, Allowance - Vacancy 2024