जॉब करने वालों की नजरें काम के साथ साथ अपने प्रमोशन पर भी टिकी रहती है| क्योंकि प्रमोशन से आपके पद, प्रतिष्ठा के साथ साथ आपकी सैलरी में भी काफी उछाल देखने को मिलता है| इस लेख में Patwari Promotion in Haryana के बारे में डिटेल में जानकारी प्राप्त करेंगे| पटवारी (Haryana Patwari) जो की सबसे प्रतिष्ठित और सम्मानित सरकारी नौकरी है| पटवारी की सरकारी नौकरी में आप प्रमोशन लेकर उपखंड अधिकारी (SDM) तक आसानी से जा सकते है|
Patwari Promotion in Haryana
हरियाणा सरकार में तीन तरह के पटवारी के पद होते है| राजस्व पटवारी, PWD पटवारी, कैनाल पटवारी हम बाते करेंगे राजस्व पटवारी की बारे में| राजस्व पटवारी को आपने जॉब करियर में प्रमोशन लेने के लिए अपनी एग्जाम रेंकिंग को अच्छा करना होता है| यदि आपकी एग्जाम में रैंकिंग बहुत अच्छी है तो आपको SDM बनने से कोई नहीं रोक सकता है|

Patwari Promotion Rules in Haryana
प्रमोशन के लिए हरियाणा सरकार नये नये नियमों को लेकर आती है| हरियाणा सेवा नियमों के अनुसार सीनियर और योग्य पटवारी को प्रमोशन दिया जाता है|
✅इसके आलावा 2002 के बाद में आपकी 2 से अधिक संतान नहीं होनी चाहिए|
✅कोई भी विभागीय बकाया नही हो|
✅कोई जाँच नहीं चल रही हो|
✅आपके द्वारा प्रतिवर्ष ACR यानि की वार्षिक कार्य मुल्यांकन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया हो तथा उसमें आपकी सेवा संतोषप्रद हो तो आपका प्रमोशन निश्चित ही जो जाता है|
Patwari Promotion Process in Haryana
हरियाणा सरकार में पटवारियों के प्रमोशन की प्रोसेस के बारे में बात करें तो पटवारियों के प्रमोशन की प्रक्रिया बहुत ही सरल है बस ऊपर के पद खाली होने चाहिए| राजस्व विभाग द्वारा सभी पटवारियों की एक सीनियरिटी सूची तैयार की जाती है जो की आपकी पटवारी भर्ती परीक्षा की रैंकिंग के अनुसार तैयार की जाती है| उस रैंकिंग और आपके द्वारा प्रस्तुत किये गये दस्तावेजों के आधार पर आपके प्रमोशन आदेश जारी कर दिए जाते है|
For More Updates Join Our 👉 Whatsapp Channel
Patwari Promotion in Haryana योग्यता
अब बात करें की हरियाणा में पटवारियों के प्रमोशन की क्या योग्यता रखी गयी है तो सबसे पहली योग्यता आपका प्रोबेशन पीरियड पूरा होना चाहिए| प्रोबेशन पीरियड पूरा होने व आपकी सेवा तीन साल की पूरी होने पर ही आप प्रमोशन के योग्य होते है| इसके अलावा आपके 2002 के बाद 2 से अधिक संतान नहीं होनी चाहिए| कोई विभागीय जाँच और विभागीय बकाया नहीं होना चाहिए| इसके अलावा वार्षिक कार्य मुल्यांकन (ACR/PAR) उच्च कार्यालय को प्रस्तुत की हुयी हो तथा उसमें आपकी सेवा संतोषप्रद होनी चाहिए|
👉Read About: Patwari Salary in Haryana : हर महीने ₹ 50000 In Hand Salary, वेतन भत्ते, प्रमोशन, जॉब प्रोफाइल
Patwari Promotion in Haryana : Chart
आपको विदित होगा की यदि आपकी पटवारी भर्ती परीक्षा में रैंकिंग बहुत अच्छी और आप कम उम्र में पटवारी लग जाते है तथा आपकी सेवा संतोषप्रद रहती है तो आप उपखंड अधिकारी तक प्रमोट होकर जा सकते है| हरियाणा पटवारी प्रमोशन चार्ट को समझते है नीचे दी गयी टेबल के माध्यम से|
| Patwari Promotion in Haryana : Chart | |||
| S. No. | Name of Post | Pay Level | Grade Pay |
| 1. | Patwari | L-2 | 1900 |
| 2. | Senior Patwari/Sadar Patwari | L-4 | 2400 |
| 3. | Kanungo/Revenue Inspector | L-6 | 4200 |
| 4. | Naib Tehsildar | L-7 | 4600 |
| 5. | Tehsildar | L-8 | 4800 |
| 6. | SDM | L-9 | 5400 |
Patwari Promotion in Haryana सैलरी, वेतन भत्ते
जब आप पटवारी के पद पर नियुक्त होते है तो आपको 2 साल के लिए फिक्स वेतन मिलता है 2 साल के प्रोबेशन पूरा होने के बाद में आपको वेतन भत्ते, इन्क्रीमेंट, प्रमोशन मिलते है| हरियाणा पटवारी को वर्तमान में 55 प्रतिशत मंहगाई भत्ता व 10 प्रतिशत मकान किराया भत्ता मिलता है इसके अलावा हल्का अलाउंस, फ्री मेडिकल सुविधा, भी मिलती है|
✅Read About:
👉UDC Promotion In Rajasthan : कैसे होता है प्रमोशन, योग्यता, सैलरी, वर्क प्रोफाइल, नियम
👉Patwari Salary in Haryana : हर महीने ₹ 50000 In Hand Salary, वेतन भत्ते, प्रमोशन, जॉब प्रोफाइल


