2400 Grade Pay Salary, Pay Level, Basic Salary, Allowance

2400 Grade Pay Salary : सरकारी कर्मचारियों के वेतन निर्धारण करने के लिए सरकार द्वारा हर 10 वर्ष के अंतराल पर एक वेतन आयोग को लागू किया जाता है| वेतन आयोग में ग्रेड पे, पे लेवल, बेसिक सैलरी और इंक्रीमेंट का निर्धारण होता है| सातवें वेतन आयोग में पे लेवल 5 ग्रेड पे 2400 में 20,800 रु. की बेसिक सैलरी मिलती है| प्रोबेशन पीरियड के दौरान केवल 14,600 रु. ही मिलते हैं| प्रोबेशन पीरियड में किसी भी तरह का बेनिफिट यानी वेतन भत्ते, प्रमोशन और इंक्रीमेंट नहीं मिलते हैं|

2400 Grade Pay Salary

2400 Grade Pay Salary

राज्य सेवा में चयन की उपरांत 2 साल का प्रोबेशन पीरियड पूरा करना होता है| 2 साल के प्रोबेशन पीरियड में बेसिक सैलरी का फिक्स वेतन ही मिलता है| सातवें वेतन आयोग के अनुसार 2400 ग्रेड पे में 20,800 रु. की बेसिक सैलरी मिलती है| 2 साल के प्रोबेशन पीरियड में 20,800 रु. न मिलकर 14,600 रु. फिक्स वेतन ही मिलता है| प्रोबेशन पीरियड में वर्ष 2024 के अनुसार 53 प्रतिशत महगाई भत्ता और 10 प्रतिशत हाउस रेंट अलाउंस नहीं मिलता है| प्रोबेशन पीरियड में केवल यात्रा भत्ता मिलता है व 15 दिन का आकस्मिक अवकाश मिलता है इसके अलावा अन्य कोई लाभ नहीं मिलता है|

2400 Grade Pay Salary in Probation Period
Earnings Deduction
Grade Pay 2400 GPF 750
Pay Level 5th RJHS 265
Basic Salary 20,800
Fix Salary 14,600.00 Total Deduction 1015
2400 Grade Pay Salary in Probation Period= 14,600-1015 = 13,585

2400 Grade Pay Salary After 2 Years

2 साल का प्रोबेशन पीरियड पूरा करने के बाद में 2400 ग्रेड पे में 20,800 रु. की बेसिक सैलरी पर 53 प्रतिशत महगाई भत्ता (Dearness Allowance), 10 प्रतिशत मकान किराया भत्ता (House Rent Allowance) मिलता है| GPF, SI व RGHS की भी कटौती की जाती है| सभी वेतन भत्ते और कटौतियों की गणना बेसिक सैलरी पर की जाती है| प्रतिवर्ष 1 जुलाई को इन्क्रीमेंट लगने से बेसिक सैलरी में वृद्धि होती है| राज्य सरकार द्वारा प्रतिवर्ष जनवरी और जुलाई में मंहगाई भत्ता में 3-4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाती है| 

2400 Grade Pay Salary After 2 Years
Earnings Deduction
Grade Pay 2400 GPF 1450
Pay Level 5th SI 700
Basic Salary 20,800.00 RGHS 440
DA 11,024.00
HRA 2,080.00
Gross Salary 33,904 Total deduction 2,690.00
2400 Grade Pay Salary After 2 Years = 33,904-2,690 = 31,214  

2400 Grade Pay Salary Per Month

2400 Grade Pay Salary in Probation : Gross 14,600.00
2400 Grade Pay Salary in Probation : Net 13,585.00
2400 Grade Pay Salary After 2 Years : Gross 33,904.00
2400 Grade Pay Salary After 2 Years : Net 31214.00

2400 Grade Pay Basic Salary

सातवें वेतन आयोग के अनुसार 2400 ग्रेड पे के तहत आपको लगभग 20,800 रु. की बेसिक सैलरी मिलती है| प्रोबेशन पीरियड में 14,600 रु. फिक्स सैलरी मिलती है| प्रोबेशन में किसी भी तरह का वेतन भत्ता, प्रमोशन और इन्क्रीमेंट नहीं मिलता है| 2 साल का प्रोबेशन पूरा होने के बाद में आपको बेसिक सैलरी के साथ 53 प्रतिशत महगाई भत्ता, 10 प्रतिशत हाउस रेंट अलाउंस मिलता है|

2400 Grade Pay Salary

तथा कुछ राज्य सरकार की स्कीम में कटौतियां भी होती है जिनकी गणना भी बेसिक सैलरी पर ही की जाती है| बेसिक सैलरी प्रति वर्ष 1 जुलाई को इन्क्रीमेंट लगने से बढती है| तथा प्रमोशन होने से आपको नेक्स्ट ग्रेड पे मिलता है और यदि आपका प्रमोशन नही भी होता है तो आपको 9, 18, 27 पर ACP मिल जाती है जिससे आपकी बेसिक सैलरी में काफी इजाफा हो जाता है|

2400 Grade Pay Salary After 5 Years

2 साल के बाद आपको 20,800 रु. की बेसिक सैलरी मिलती है तथा सभी प्रकार के वेतन भत्ते मिलाकर एंव कटौतिया करने के बाद में आपको 29,550 रु. के लगभग इन हैण्ड सैलरी मिलती है| अब हम बात करते है की 5 साल के बाद में आपकी सैलरी कितनी हो जाएगी| तो प्रति वर्ष 1 जुलाई को लगभग बेसिक सैलरी का 3 प्रतिशत इन्क्रीमेंट लगता है| पे मेट्रिक्स टेबल के अनुसार 5 साल बाद में आपकी बेसिक सैलरी 22,700 रु हो जाएगी| अब बात करें की वेतन भत्तों की तो 5 साल के बाद में आपको महगाई भत्ता और हाउस रेंट अलाउंस तथा कटौतियां वगैरा मिलाकर लगभग 37 से 40 हजार के लगभग सैलरी मिल जाती है|

2400 Grade Pay Salary After 10 Years

अब जानते है की 2400 ग्रेड पे में 10 साल के बाद में कितनी सैलरी मिलती है| पे मैट्रिक्स टेबल के अनुसार 10 साल के बाद में 25,500 रु. बेसिक सैलरी हो जाएगी| क्योंकि प्रतिवर्ष 1 जुलाई को इन्क्रीमेंट लगने से बेसिक सैलरी में बढ़ोतरी होती है| इसके अलावा 10 साल के बाद में मंहगाई भत्ता और हाउस रेंट अलाउंस की गणना क्या होगी|

2400 Grade Pay Salary

क्योंकि इतने टाइम बाद में तो नया वेतन आयोग ही लागु हो जायेगा यदि वेतन आयोग लागु होता है तो बेसिक सैलरी प्लस वर्तमान के वेतन भत्ते मर्ज हो जाते है और नये वें आयोग में नई बेसिक सैलरी फिक्स की जाती है| एक अनुमान के अनुसार 10 साल के बाद में 2400 ग्रेड पे वाला कर्मचारी लगभग 70-80 हजार रु. पर मंथ सैलरी लेगा|

Basic Salary, Gross Salary, Net Salary

वेतन भत्ते और कटौतियों की गणना बेसिक सैलरी पर की जाती है| बेसिक सैलरी प्रतिवर्ष 1 जुलाई को इन्क्रीमेंट लगने से बढती है| बेसिक सैलरी व कुल वेतन भत्तों को मिलाकर जो सैलरी बनती है उसे ग्रॉस सैलरी कहते है| और कटौती होने के बाद जो सैलरी बचती है उसे नेट सैलरी कहते है|

2400 Grade Pay Promotion

राजस्थान में प्रमोशन कई कारकों पर निर्भर करता है| यदि आपकी विभाग में ऊपर की सीटें खूब है और खाली है तो 4-5 सालों में ही प्रमोशन हो जाता है| प्रमोशन होने से ग्रेड पे 2800 की सैलरी मिलती है| सातवें वेतन आयोग के अनुसार 2800 ग्रेड पे में 26,300 रु. की बेसिक सैलरी मिलती है| और यदि प्रमोशन नहीं होता है तो राज्य सरकार के आदेशानुसार फिर 9, 18, 27 वर्षों की सेवा के उपरांत ACP लगती है जिससे नेक्स्ट ग्रेड पे की सैलरी मिलती है|

प्रमोशन के लिए हेड मुख्यालय द्वारा कार्मिकों की एक सूची जारी की जाती है जारी सूची में से रिक्त पदों के अनुरूप कार्मिकों के दस्तावेज मांगे जाते है| फिर उनका प्रमोशन किया जाता है| जल्दी प्रमोशन पाने के लिए कार्मिक को सिलेक्शन सूची में टॉप स्थान हासिल करना होता है| एग्जाम में अच्छी रेंट प्राप्त करने से पूरी सर्विस में आपके प्रमोशन जल्दी होते रहेंगे|

प्रमोशन के लिए आपको अपनी वार्षिक प्रगति रिपोर्ट (PAR), आईपीआर  वार्षिक अनिवार्य रूप से सबमिट करनी चाहिए| प्रमोशन के टाइम ये मांगे जाते है| इसके अलावा संतान प्रमाण पत्र, कोई विभागीय कार्यवाही नहीं होने का प्रमाण पत्र व विभागीय बकाया नहीं होने का प्रमाण पत्र जो की कार्यालय हेड जारी करता है| रिक्त सीटों के अनुसार प्रमोशन कर दिया जाता है|

Also Read……………..

3 thoughts on “2400 Grade Pay Salary, Pay Level, Basic Salary, Allowance”

  1. Pingback: IFAS Online Test Series - Vacancy 2024

  2. Pingback: Best Computer Course : इन कंप्यूटर कोर्स को करने के बाद आपको मिल सकती है नौकरी - Vacancy 2024 Best Computer Course : इन कंप्यूटर कोर्स

  3. Pingback: Best BPSC Online Test Series जाने डिटेल में सारी जानकारी - Vacancy 2024

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top