क्या आपका भी सपना सरकारी टीचर बनने का यदि हाँ तो ये लेख आपके काम का हो सकता है क्योंकि इस लेख में हम BSTC Teacher Salary in Rajasthan in Hindi टॉपिक पर डिटेल में बात करके इस पैसे को और गहराई से जानने की कोशिश करेंगे ताकि इसके बारे में आपके दिमाग में और कोई क्वेश्चन शेष न रहे| टीचर की सरकारी नौकरी में आपको अच्छी खासी सैलरी, वेतन भत्ते, प्रमोशन और इन्क्रीमेंट मिलते है|
इसी के साथ साथ समाज आपको मान सम्मान और एक अलग ओहदा देता जो और किसी को नहीं दिया जाता केवल टीचर को ही दिया जाता है यानि की गुरु की पदवी आपको मिलती है| समाज टीचर में उस गुरु को देखता है जो प्राचीन गुरुकुल के गुरु हुआ करते थे| जो धर्म, कर्म, निति, रीती, ज्ञान, ध्यान, शास्त्र, वेद, गीता, युद्ध कौशल, का ज्ञान देते है और हमें पारंगत करते थे|
BSTC Full Form in Hindi
BSTC एक टीचिंग कोर्स है जिसको करने से आप थर्ड ग्रेड टीचर बनते है BSTC की फुल फॉर्म है बेसिक स्कूल टीचिंग कोर्स (Basic School Teaching Course) और हिंदी में BSTC फुल फॉर्म होती है बुनियादी विद्यालय शिक्षण कोर्स|

BSTC Teacher
राजस्थान में टीचर बनने के कई तरीके है| 12वीं पास करने के बाद में BSTC कोर्स कर लेते है तो आप टीचर बनने के एलिजिबल हो जाते है BSTC कोर्स मात्र 2 साल का होता है| इसके लिए एंट्रेंस एग्जाम देना होता है फिर आपको राजस्थान में कॉलेज मिलते है लगभग आपको 1 साल की 16 से 17 हजार रु. फीस लगती है BSTC करने के बाद में आप लेवल फर्स्ट के लिए आने वाली टीचर की भर्ती के फॉर्म सबमिट कर सकते है और आप क्लास 1 से 5 वीं के बच्चों को पढ़ाने वाले टीचर बन जाते है|
BSTC Teacher Salary in Rajasthan in Hindi in Probation
BSTC टीचर बनने के बाद आपको 2 साल के लिए प्रोबेशन पीरियड पूरा करना होता है इन 2 सालों के दौरान आपको कोई वेतन परिलाभ नहीं दिया जाता है यानि की आपको केवल बेसिक सैलरी का 65 प्रतिशत ही मिलता है| जो की फिक्स वेतन होता है 2 साल के लिए उसमें कोई वेतन भत्ता या इंक्रीमेंट ऐड नहीं किया जाता है| नीचे दी गयी टेबल के माध्यम से जानते है और डिटेल में सारी जानकारी को|
BSTC Teacher Salary in Rajasthan in Hindi in Probation | |||
Earnings | Deduction |
||
Grade Pay | 3600 | SI | 800 |
Pay Level | 10 | RJHS | 440 |
Basic Pay | 33,800 | ||
Fix Salary in Probation Period | 21970.00 | Total Deduction | 1240 |
BSTC Teacher Salary in Rajasthan in Hindi in Probation = 21970-1240= 20,730 |
BSTC Teacher Salary in Rajasthan in Hindi after Probation
राजस्थान में BSTC टीचर को अच्छी खासी सैलरी, वेतन भत्ते, प्रमोशन और इन्क्रीमेंट मिलते है| राजस्थान में BSTC टीचर को सातवें वेतन आयोग के अनुसार पे लेवल 10 में ग्रेड पे 3600 के तहत 33,800 रु. की बेसिक सैलरी मिलती है| वर्ष 2024 BSTC टीचर को 53 प्रतिशत मंहगाई भत्ता (Dearness Allowance) और 10 प्रतिशत हाउस रेंट अलाउंस (House Rent Allowance) मिलता है|
BSTC Teacher Salary in Rajasthan in Hindi After Probation | |||
Earnings | Deduction |
||
Grade Pay | 3600 | GPF | 2100 |
Pay Level | L-10 | SI | 2200 |
Basic Salary | 33,800.00 | RGHS | 440 |
DA | 17,914.00 | ||
HRA | 3,380.00 | ||
3rd Grade Teacher Salary in Rajasthan Gross | 55,094.00 | Total deduction | 4740.00 |
BSTC Teacher Net Salary in Rajasthan After Probation = 55,094-4,740 = 50,354 |
BSTC Teacher Salary in Rajasthan Per Month
BSTC Teacher Salary in Rajasthan in Hindi in Probation : Gross | 21,970 |
BSTC Teacher Salary in Rajasthan in Hindi in Probation : Net | 20,730 |
BSTC Teacher Salary in Rajasthan in Hindi After Probation : Gross | 55,094 |
BSTC Teacher Salary in Rajasthan in Hindi After Probation : Net | 50,354 |
BSTC Teacher Grade Pay in Rajasthan
BSTC टीचर को राजस्थान में 3600 ग्रेड पे के अंतर्गत रखा गया है| 3600 ग्रेड पे में पे लेवल 10 के तहत 33,800 रु. बेसिक सैलरी बनती है 2 साल के प्रोबेशन पीरियड में आपको केवल टाइम पास वाली सैलरी ही मिलती है परन्तु 2 साल के बाद आपको बहुत अच्छी खासी सैलरी मिलती है और ये सैलरी प्रति वर्ष बढती रहती है| एक वर्ष में जुलाई में बेसिक सैलरी का 3 प्रतिशत इंक्रीमेंट लगता है और वर्ष में 2 बार मंहगाई भत्ता बढ़ता है| इस तरह से BSTC टीचर को बहुत अच्छी सैलरी मिलती है|
BSTC Teacher Basic Pay in Rajasthan
सरकारी कार्मिको का वेतन निर्धारण करने के लिए वेतन आयोग को लागु किया जाता है| वर्तमान में सातवाँ वेतन आयोग चल रहा है| सातवें वेतन आयोग के अनुसार BSTC टीचर को ग्रेड पे 3600 में पे लेवल 10 के अनुसार 33,800 रु. की बेसिक सैलरी मिलती है| ये बेसिक सैलरी 1 जुलाई को इन्क्रीमेंट लगने से बढती है| BSTC टीचर की बेसिक सैलरी में परिवर्तन केवल प्रमोशन, इन्क्रीमेंट या फिर ACP लगने से होता है| इन्क्रीमेंट लगने से बेसिक सैलरी में प्रतिवर्ष बढ़ोतरी होती रहती है|
Grade Pay | Basic Pay | Pay Level | Pay Band | Pay Commission |
3600 | 33,800 | L-10 | PB-2 | 7th |
BSTC Teacher Promotion in Rajasthan
राजस्थान में टीचर का प्रमोशन बहुत ही मुश्किल है क्योंकि टीचर के सभी पदों पर सरकार द्वारा भर्ती निकाली जाती है| तो पद रिक्त नहीं होने पर प्रमोशन कहाँ से होगा| सरकार द्वारा थर्ड ग्रेड टीचर, सेकंड ग्रेड टीचर और फर्स्ट ग्रेड टीचर सभी के पदों पर भर्ती निकाली जाती है| तो ऐसे में टीचर के प्रमोशन न के बराबर होते है| बस ACP जो की 9, 18, 27 वर्ष की सर्विस पर लगती है| से टीचर को नेक्स्ट ग्रेड पे मिल जाता है|
BSTC Teacher Promotion in Rajasthan | ||||
S.no. | Post | Grade pay | Pay Level | Basic Salary |
1. | 3rd Grade Teacher Level-I, Level-II | 3600 | L-10 | 33,800.00 |
2. | 2nd Grade Teacher | 4200 | L-11 | 37,800.00 |
3. | First Grade Teacher | 4800 | L-12 | 44,300.00 |
BSTC Teacher Allowance
BSTC टीचर को वर्ष 2024 में 53 प्रतिशत मंहगाई भत्ता (Dearness Allowance) और 10 प्रतिशत मकान किराया भत्ता (House Rent Allowance) मिल रहा है| वर्ष में 2 बार मंहगाई भत्ता और मकान किराया भत्ता बढ़ता है| bstc टीचर को सातवें वेतन आयोग के अनुसार पे लेवल 10 में 3600 ग्रेड पे में 33,800 रु. की बेसिक सैलरी मिलती है| bstc टीचर को 15 दिन का आकस्मिक अवकाश मिलता है| टीचर को शीतकालीन अवकाश, ग्रीष्मकालीन अवकाश और दीपावली का अवकाश भी मिलता है| टीचर को 15 दिन का उपार्जित अवकाश भी मिलता है| अवकाश के दौरान BSTC टीचर को ड्यूटी करने पर 15 दिन का उपार्जित अवकाश भी मिलता है|