JEN Salary in Rajasthan Per Month : अक्सर आपने बड़े बड़े पुल, प्लांट, भवन, बिल्डिंग, नहरें, मशीनरी, बांध, डैम या अन्य कोई संरचना देखी होगी और सोचा होगा की इसका निर्माण कैसे किया होगा| इन सब कार्यों के पीछे जिस शक्स का हाथ होता है वो है JEN जो की एक तकनिकी अधिकारी होता है तथा ग्राउंड लेवल पर वर्क करके पुल, प्लांट, भवनों का निर्माण करते है| JEN जो की बहु त ही सम्माननीय और जिम्मेदारी वाला पद है| अलग-अलग फील्ड के अलग अलग JEN होते है जैसे सिविल, इलेक्ट्रिक, डीजल, मैकनिक आदि|
अपनी फील्ड के हिसाब से इनका कार्य भी अलग अलग होता है| इस पेशे में सरकारी और प्राइवेट दोनों नौकरी मिल सकती है| Jen के पेशे में बहुत अच्छी खासी सैलरी मिलती है| यदि आपने अपनी डिग्री डिप्लोमा किसी अच्छे कॉलेज से किया है तो आपको तुरंत प्लेसमेंट मिल जाती है| और यदि आपकी इच्छा सरकारी नौकरी करने की है तो आपको थोड़ी सी मेहनत करनी होगी आप सरकारी JEN भी आराम से लग सकते है| इस लेख में हम JEN Salary in Rajasthan Per Month के बारे में डिटेल में जानकर इस पेशे को और ज्यादा गहराई से समझने की कोशिश करेंगे|
JEN Full Form in Rajasthan
अब जानते है Jen Full Form- Junior Engineer और यदि Jen full form in Hindi में जाने तो होती है कनिष्ठ अभियंता| कुछ स्टेट में JE भी बोला जाता है तो कुछ में Jen बोला जाता है परन्तु फुल फॉर्म समान ही रहती है|
Rajasthan JEN Grade Pay
अब बात करते है Rajasthan JEN Grade Pay की तो जितनी इस पद की गरिमा, शक्ति और जिम्मेदारी है उतनी ही अच्छी सैलरी, वेतन वृद्धि, इन्क्रीमेंट और प्रमोशन है राजास्थान JEN का Pay Level-10, Pay Band-2, Grade Pay-3600 और Running Pay Band 9300-33800 है जूनियर इंजिनियर के संगठन द्वारा बार बार सरकार पर दबाव बनाया जाता रहा है की Jen के ग्रेड पे को 4200 किया जाये परन्तु सरकार ने एक भी नहीं सुनी| अभी वर्तमान में राजस्थान JEN का ग्रेड पे 3600 ही है|

Rajasthan JEN Salary in Probation Period
जब आपकी JEN (Junior Engineer) के पद पर पोस्टिंग हो जाती है तो फिर आपको 2 साल का प्रोबेशन पीरियड पूरा करना होता है प्रोबेशनरी ट्रेनी की तरह आपको फिक्स वेतन ही मिलता है जूनियर इंजिनियर को सातवें वेतन आयोग के अनुसार पे लेवल 10 में 3600 ग्रेड पे के तहत 33,800 रु. की बेसिक सैलरी मिलती है| जिसमें आपको किसी भी प्रकार का वेतन भत्ता, प्रमोशन, इन्क्रीमेंट, मेडिकल अवकाश और उपार्जित अवकाश नहीं मिलता है| जानते है डिटेल में नीचे दी गयी टेबल के माध्यम से सारी जानकारी|
Rajasthan Jen Salary in Probation Period |
|||
Earnings | Deduction |
||
Grade Pay | 3600 | SI | 800 |
Pay Level | 10 | RJHS | 440 |
Fix Salary in Probation Period | 21970.00 | Total Deduction | 1240 |
Rajasthan Jen Salary in Probation Period = 21970-1240= 20,730 |
ऊपर दी गयी टेबल के अनुसार जूनियर इंजिनियर को 3600 ग्रेड पे में 33,800 रु. की बेसिक सैलरी मिलती है| परन्तु प्रोबेशन में 21,970 रु. की फिक्स सैलरी मिलती है| जिसमें से SI (State Insurance) के 800 रु. RGHS के 440 रु. की कटौती होने के बाद में टोटल डिडक्शन 1,240 रु. होता है| ग्रॉस सैलरी 21,970 में से 1240 की कटौती होने के बाद में 20,730 रु. की नेट सैलरी प्रोबेशन में जूनियर इंजिनियर को मिलती है|
JEN Salary in Rajasthan Per Month : Gross
JEN Salary in Rajasthan Per Month | |||
Earnings | Deduction |
||
Grade Pay | 3600 | GPF | 2100 |
Pay Level | L-10 | SI | 2200 |
Basic Salary | 33,800.00 | RGHS | 440 |
DA | 17,914.00 | ||
HRA | 3,380.00 | ||
JEN Salary in Rajasthan Per Month Gross | 55,094.00 | Total deduction | 4740.00 |
JEN Salary in Rajasthan Per Month
JEN Salary in Rajasthan Per Month | |
JEN Salary in Rajasthan Per Month Gross | 55,094.00 |
Total Deduction | 4740.00 |
JEN Salary in Rajasthan Per Month | 50,354.00 |
JEN Promotion in Rajasthan
इंजीनियरिंग फील्ड में आपका प्रमोशन जल्दी जल्दी हो जाता है यदि आप छोटी सी उम्र में JEN की सरकारी नौकरी प्राप्त कर लेते है तो आप चीफ इंजिनियर की पोस्ट तक जा सकते है| JEN के पद पर 3 साल की सर्विस करने के बाद आप AEN के प्रमोशन के लिए एलिजिबल हो जाते है| 5 या 6 साल में कभी कभी इससे भी कम यदि आपकी रैंक अच्छी है तो AEN बन जाते है| और अगले 5-6 साल में आप एक्सन यानि अधिशासी अभियंता बन जाते है जो की बहुत अच्छी पोस्ट है| इस तरह से आपकी प्रमोशन प्रक्रिया चलती है|
इसके लिए आपके हेड ऑफिस से यानि राजस्थान में चीफ ऑफिस जयपुर से प्रति वर्ष सीनियरिटी लिस्ट जारी होती है और रैंक वाइज प्रमोशन होते रहते है यदि आपकी रैंक बहुत अच्छी है तो आपको जिन्दगी भर फायदा मिलता रहेगा| प्रमोशन के लिए आपको प्रति वर्ष अपनी ACR जिसको अब PAR बोलते है टाइम to टाइम भरनी चाहिए इसके अलावा आपको ITR और आईपीआर भी टाइम to टाइम भरनी चाहिए| ये सारी प्रक्रिया SSO id पर जाकर की जाती है|
JEN Promotion in Rajasthan | |||||
S. NO. | Post | Full Form | Grade Pay | Pay Level | Pay Band |
1. | JEN | Junior Engineer | 3600 | L-10 | PB-2 |
2. | AEN | Assistant Engineer | 5400 | L-14 | PB-3 |
3. | XEN | Executive Engineer | 6600 | L-16 | PB-3 |
4. | SE | Superintending Egineer | 7600 | L-19 | PB-3 |
5. | CE | Chief Engineer | 10000 | L-24 | PB-4 |
Rajasthan JE Salary Allowance
राजस्थान में जूनियर इंजिनियर को सातवें वेतन आयोग के अनुसार पे लेवल 10 में 3600 ग्रेड पे में 33,800 रु. की बेसिक सैलरी मिलती है| ये बेसिक सैलरी प्रतिवर्ष 1 जुलाई को इन्क्रीमेंट लगने से बढती है| इन्क्रीमेंट भी सातवें वेतन आयोग के द्वारा जारी की गयी पे मैट्रिक्स टेबल के अनुसार ही लगता है| वर्ष 2024 के अनुसार जूनियर इंजिनियर को 53 प्रतिशत मंहगाई भत्ता और 10 प्रतिशत मकान किराया भत्ता मिल रहा है| मंहगाई भत्ता वर्ष में 2 बार जनवरी और जुलाई में लगभग 4-4 प्रतिशत बढ़ता है|
Also Read………………….
Pingback: 3rd Grade Teacher Salary in Rajasthan जानें आपके राज्य में कितना कमाते है 3rd ग्रेड टीचर - Vacancy 2024
Pingback: 4200 Grade Pay Salary in Rajasthan - Vacancy 2024
Pingback: चौंक जाओगे जानकर 1st Grade Teacher Salary in Rajasthan - Vacancy 2024