5400 Grade Pay Salary in Rajasthan : राजस्थान में वर्तमान में सरकारी कर्मचारियों को 7 वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन मिल रहा है| वेतन आयोग में प्रत्येक पोस्ट के लिए एक ग्रेड पे निर्धारित किया गया है उस ग्रेड पे में बेसिक सैलरी निर्धारित की जाती है सारे वेतन भत्ते, इन्क्रीमेंट और डिडक्शन बेसिक सैलरी पर ही कैलकुलेट किये जाते है| इस लेख में 5400 ग्रेड पे सरकारी एम्प्लोयी को मिलने वाली बेसिक सैलरी, नेट सैलरी, इन्क्रीमेंट और अलाउंस की डिटेल में चर्चा कर 5400 ग्रेड पे में मिलने वाली वेतन श्रंखला को डिटेल में समझने की कोशिश करेंगे|
5400 Grade Pay Salary in Rajasthan
5400 ग्रेड पे के अंतर्गत अच्छी खासी सैलरी मिलती है| क्योंकि पे लेवल 14 यानि की ग्रेड पे 5400 में आपको 56,100 रु. बेसिक सैलरी मिलती है| बेसिक सैलरी के अतिरिक्त आपको हाउस रेंट अलाउंस, महंगाई भत्ता एंव अन्य अलाउंस भी मिलते है| राजस्थान में SDM को 5400 ग्रेड पे के अंतर्गत सैलरी मिलती है| SDM को अन्य भी तरह के वेतन भत्ते मिलते है|

5400 Grade Pay Salary in Rajasthan in Probation
राजस्थान में जैसे ही आपका चयन सरकारी सेवा में होता है राज्य सरकार के आदेशानुसार 2 साल का प्रोबेशन पीरियड पूरा करना होता है इस 2 साल के दौरान आपको बहुत कम सैलरी मिलती है क्योंकि इस दौरान आपको कोई भी वेतन भत्ता, इन्क्रीमेंट या अन्य कोई लाभ नहीं मिलता है| केवल बेसिक सैलरी का फिक्स वेतन ही मिलता है जो की काफी कम होता है| प्रोबेशन के दौरान 15 दिन का आकस्मिक अवकाश और टूर अलाउंस मिलता है| इसके अलावा अन्य कोई लाभ देय नही होता है| जानते है नीचे दी गयी टेबल के माध्यम से डिटेल में सारी जानकारी|
5400 Grade Pay Salary in Rajasthan in Probation | |||
Earnings | Deduction |
||
Grade Pay | 5400 | GPF | 2100 |
Pay Level | 14 | RGHS | 658 |
Basic Pay | 56,100.00 | ||
Fix Salary in Probation | 36,465.00 | Total Deduction | 2,758 |
5400 Grade Pay Salary = 36,465-2,758= 33,707 |
5400 Grade Pay Salary in Rajasthan After Probation
2 साल के प्रोबेशन के बाद में आपको मुख्य कार्यालय द्वारा स्थायी किया जाता है स्थायी होने के बाद में आप वेतन भत्ते, इन्क्रीमेंट और प्रमोशन के इलिजिबल हो जाते है| प्रोबेशन के बाद में आपको बेसिक सैलरी प्लस वेतन भत्ते, इन्क्रीमेंट मिलने लग जाते है वर्ष 2024 के अनुसार 53 प्रतिशत मंहगाई भत्ता (Dearness Allowance) और 10 प्रतिशत हाउस रेंट अलाउंस (House Rent Allowance) मिलता है| GPF, SI और RGHS की कटौती भी की जाती है| बेसिक सैलरी प्लस वेतन भत्तों को मिलाकर 5400 ग्रेड पे कार्मिक को आपको बहुत अच्छी सैलरी मिलती है जानते है डिटेल में सारी जानकारी|
5400 Grade Pay Salary in Rajasthan After Probation | ||||
Item | Total | Deduction | ||
Basic Pay | 56,100 | 56,100.00 | GPF | 3575.00 |
HRA | 56,100 × 10% = | 5,610.00 | SI | 3000.00 |
DA | 56,100 × 53%= | 29,733.00 | RGHS | 875.00 |
Total Gross Salary | 91,443.00 | Total Deduction | 7,450.00 | |
5400 Grade Pay Salary in Rajasthan = 91,443.00 – 7,450.00 = 83,993 |
5400 Grade Pay Salary in Rajasthan in Hand
5400 Grade Pay Salary in Rajasthan in hand in Probation : Gross | 36465 |
5400 Grade Pay Salary in Rajasthan in hand in Probation : Net | 33707 |
5400 Grade Pay Salary in Rajasthan in hand after Probation : Gross | 91,443 |
5400 Grade Pay Salary in Rajasthan in hand after Probation : Net | 83,993 |
5400 Grade Pay Basic Salary in Rajasthan
7 वें वेतन आयोग में ग्रेड पे स्लैब में बेसिक सैलरी को फिक्स किया गया है| हाउस रेंट अलाउंस, महंगाई भत्ता व कटौतियां उस बेसिक सैलरी पर कैलकुलेट किया जाता है| बेसिक सैलरी इन्क्रीमेंट लगने से बढती है जो की 1 जुलाई को प्रति वर्ष लगता है| 5400 ग्रेड पे में आपको 56,100 रु. बेसिक सैलरी मिलती है| प्रोबेशन पीरियड में आपको बेसिक सैलरी का 65 प्रतिशत के लगभग सैलरी मिलती है|

5400 Grade Pay Salary in Rajasthan in 2024
बेसिक सैलरी प्रति वर्ष 1 जुलाई को इन्क्रीमेंट लगने से बढती है| उसके अलावा कर्मचारियों को मंहगाई भत्ता, हाउस रेंट अलाउंस मिलता है वर्ष 2024 में मंहगाई भत्ता 53 प्रतिशत है व हाउस रेंट अलाउंस 10 प्रतिशत है| मंहगाई भत्ता प्रति वर्ष जनवरी को व जुलाई को लगभग 4-4 प्रतिशत के करीब बढ़ता है मंहगाई भत्ता देश में बढ़ रही मंहगाई के अनुरूप ही बढाया जाता है| उपर दी गयी सारी जानकारी वर्ष 2024 में मिल रहे वेतन भत्तों के अनुसार है|
7 th Pay Commission 5400 Grade Pay
वर्तमान में सरकारी कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार सैलरी मिल रही है| सरकार द्वारा प्रति 10 वर्ष के अन्तराल में एक वेतन आयोग लागु किया जाता है जिसमें सरकारी कर्मचारियों की बेसिक सैलरी और इन्क्रीमेंट को फिक्स किया जाता है| सातवें वेतन आयोग के अनुसार 5400 ग्रेड पे कार्मिक को 56,100 रु. की बेसिक सैलरी मिल रही है|
7 th Pay Commission 5400 Grade Pay Allowance
1 जुलाई को इन्क्रीमेंट लगने से बेसिक सैलरी में वृद्धि होती है इसके अलावा प्रमोशन होने से नेक्स्ट ग्रेड पे की बेसिक सैलरी मिलती है| इन्क्रीमेंट भी पे मैट्रिक्स टेबल के अनुसार ही लगता है| इन्क्रीमेंट लगने व प्रमोशन होने से कार्मिक की बेसिक सैलरी मी काफी वृद्धि हो जाती है|वर्ष 2024 के अनुसार 53 प्रतिशत मंहगाई भत्ता और 10 प्रतिशत हाउस रेंट अलाउंस मिल रहा है| एक वर्ष में दो बार जनवरी और जुलाई माह में मंहगाई भत्ते में बढ़ोतरी होती है| मंहगाई भत्ता देश में बढ़ रही मंहगाई के अनुरूप बढ़ता है| इस तरह से 5400 ग्रेड पे कार्मिक की सैलरी में वर्षवार काफी वृद्धि होती रहती है|
5400 Grade Pay राजकीय अवकाश
5400 ग्रेड पे कार्मिक को 15 दिन का आकस्मिक अवकाश, 30 दिन का उपार्जित अवकाश और 20 दिन का मेडिकल अवकाश मिलता है| 30 दिन का उपार्जित अवकाश में से अधिकतम 15 दिन का एक वर्ष में नगद भुगतान लिया जा सकता है| और 15 इन को कार्मिक अपनी सर्विस बुक खाते में ऐड कर सकता है| इसके अलावा कार्मिक चाहे तो 30 दिन एक अवकाश भी ले सकता है| कार्मिक को सेवानिवृति पर खाते में जमा अधिकतम 300 PL का नगद भुगतान मिलता है| इसके अलावा 5400 ग्रेड पे कार्मिक को शनिवार और रविवार को राजकीय अवकाश भी होता है|
5400 Grade Pay Govt Job
राजस्थान में राजस्थान एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस, अकाउंट सर्विस, डिस्टिक एग्रीकल्चर ऑफीसर, प्रोड्यूसर, असिस्टेंट डायरेक्टर, अस्सिटेंट इंजीनियर, मार्केटिंग ऑफिसर, वेटरिनरी ऑफीसर, फिशरीज डेवलपमेंट ऑफिसर, फिशरीज प्रोजेक्ट ऑफिसर, फीड एंड फूडर डेवलपमेंट ऑफिसर, असिस्टेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर, असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर, रिसर्च ऑफिसर, असिस्टेंट डायरेक्टर, आयुर्वेद मेडिकल ऑफिसर, लेक्चरर, नर्सिंग सुपरीटेंडेंट ग्रेड फर्स्ट, डायरेक्ट, इंस्पेक्टर, डिप्टी मैनेजर, डिप्टी जनरल मैनेजर आदि सर्विसेस 5400 ग्रेड पे के अंतर्गत आती है|
Pingback: 4200 Grade Pay Salary in Hand, 4200 Grade Pay Salary Chart - Vacancy 2024
Pingback: 2800 Grade Pay Salary in Rajasthan in 2024-25 - Vacancy 2024
Pingback: 2400 Grade Pay Salary In Rajasthan In 2024-25 - Vacancy 2024